IPL में जसप्रीत बुमराह का PBKS के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 24वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से 16 अप्रैल को होगा। इस संस्करण में MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब तक 1 भी विकेट नहीं ले सके हैं। वह PBKS के खिलाफ अपने अगले मैच में विकेटों का खाता खोलने की कोशिश करेंगे। इस बीच IPL के इतिहास में बुमराह का PBKS के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
PBKS
PBKS के खिलाफ बुमराह का प्रदर्शन
बुमराह ने PBKS के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2014 में खेला था। IPL में इस टीम के खिलाफ अब तक बुमराह ने 18 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 18.45 की उम्दा औसत के साथ 24 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 7 से कम (6.45) की रही है। PBKS के खिलाफ उनका पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 15 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा है।
बल्लेबाज
PBKS के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ बुमराह का प्रदर्शन
बुमराह ने PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर के खिलाफ 11 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें उन्हें 1 बार आउट किया है। अय्यर ने इस दिग्गज गेंदबाज के खिलाफ 57 गेंदों में 74 रन बनाए हैं। बुमराह ने मार्कस स्टोइनिस को 3 बार आउट किया है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 38 गेंदों में 30 रन बनाए हैं। बुमराह ने प्रभसिमरन सिंह को 1 बार आउट किया है। इस दौरान ने उनके खिलाफ 2 गेंद में कोई रन नहीं बनाया।
करियर
बेमिसाल रहा है बुमराह का IPL करियर
बुमराह IPL में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला 2013 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 149 पारियों में 22.69 की औसत और 7.27 की इकॉनमी रेट से 183 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल भी लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/10 का रहा है। तेज गेंदबाजों में बुमराह से ज्यादा विकेट सिर्फ भुवनेश्वर कुमार (202) ने लिए हैं।