Page Loader
WWE: काफी ज़्यादा बदल गई हैं एटीट्यूड एरा की ये शानदार महिला रेसलर्स

WWE: काफी ज़्यादा बदल गई हैं एटीट्यूड एरा की ये शानदार महिला रेसलर्स

लेखन Neeraj Pandey
Feb 05, 2019
09:10 am

क्या है खबर?

वर्तमान समय में रेसलिंग के लिए जो पागलपन है उसको स्थापित करने में एटीट्यूड एरा का काफी बड़ा योगदान है। महिला रेसलर्स को ज़्यादातर मनोरंजन के लिए ही इस्तेमाल किया जाता था और कुछ मौकों पर तो उन्हें सेक्स सिंबल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि, इतना सबकुछ होने के बाद भी इन महिला रेसलर्स ने WWE में महिला रेसलिंग को स्थान दिलाया। एक नज़र एटीट्यूड एरा की 5 महिला रेसलर्स पर जो काफी बदल गई हैं।

ट्रिश स्ट्रेटस

परफेक्ट महिला रेसलर बनीं योगा ट्रेनर

ट्रिश स्ट्रेटस को WWE की सबसे बेस्ट और परफेक्ट महिला रेसलर के रूप में जाना जाता है। एटीट्यूड एरा में वह काफी हिट साबित हुई थीं। उनके पास परफेक्ट फिगर के साथ ही बढ़िया रेसलिंग क्षमता भी थी, जिसके कारण फैंस उन्हें काफी ज़्यादा पसंद करते थे। हालांकि, WWE छोड़ने के बाद उन्होंने अपना योगा स्टूडियो खोला जो कि काफी सफल रहा है और उनकी खूबसूरती में ज़्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला है।

जैक्लीन

पहली अफ्रीकी-अमेरिकी विमेंस चैंपियन

जैक्लीन WWE में काफी अनुभव के साथ आई थीं और आते ही उन्होंने WWE विमेंस चैंपियनशिप जीता था। यह टाइटल जीतने वाली वह पहली अफ्रीकी-अमेरिकी महिला रेसलर थीं। उन्होंने WWE में काफी ज़्यादा सफलता हासिल की, लेकिन क्रिएटिव टीम के पास उनके लिए स्टोरीलाइन नहीं होने के कारण उन्होंने कंपनी छोड़ दी। बाद में वह TNA भी गईं, लेकिन फिलहाल वह अपने पेंटिंग और ड्राइंग के शौक को पूरा कर रही हैं।

सेबल

WWE के लिए टॉपलेस होने वाली रेसलर

सेबल को उनके भड़कीले अंदाज के लिए ही जाना जाता है। विंस मैकमैहन के लिए जितने भड़कीले काम सेबल ने किए हैं उतने शायद ही किसी महिला रेसलर ने किए होंगे। 1998 में उनके टॉपलेस होने के बाद उनकी लोकप्रियता में काफी उछाल आया था, क्योंकि WWE महिला रेसलर्स को सेक्स सिंबल के रूप में इस्तेमाल करती थी। हालांकि, WWE छोड़ने के बाद सेबल ने 2006 में ब्रॉक लेसनर से शादी कर ली और रेसलिंग जगत से दूर हो गईं।

लीटा

WWE की सबसे शानदार और विवादित महिला रेसलर

लीटा को WWE की सबसे आक्रामक महिला रेसलर के रूप में याद किया जाता है और उन्होंने एटीट्यूड एरा के अंतिम चरणों में काफी सफलता हासिल की थी। हालांकि, लीटा अपने अफेयर्स को लेकर काफी विवादों में रही थीं। केन से लेकर मैट हार्डी और एज़ तक से उनका अफेयर रहा था। WWE छोड़ने के बाद लीटा ने क्रिएटिव राइटर के रूप में करियर शुरु किया और उन्होंने रेसलमेनिया 32 पर नई विमेंस चैंपियनशिप का अनावरण किया।

टोरी

WWE की फिटनेस चैंपियन

टोरी ने एक मशहूर फिटनेस चैंपियन के रूप में WWE ज्वाइन किया था। उन्हें सेबल के फैन के रूप में प्रस्तुत किया गया था। सेबल और टोरी ने विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला भी हुआ, लेकिन टोरी को हार झेलनी पड़ी। बैकस्टेज पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद टोरी ने रेसलिंग से संन्यास लेते हुए पोर्टलैंड में योगा स्टूडियो खोला और फिलहाल काफी सफल योगिनी हैं।