NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: कप्तान के तौर पर कैसा रहा है इयोन मोर्गन का प्रदर्शन? जानें आंकड़े
    IPL: कप्तान के तौर पर कैसा रहा है इयोन मोर्गन का प्रदर्शन? जानें आंकड़े
    खेलकूद

    IPL: कप्तान के तौर पर कैसा रहा है इयोन मोर्गन का प्रदर्शन? जानें आंकड़े

    लेखन Neeraj Pandey
    September 14, 2021 | 05:17 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: कप्तान के तौर पर कैसा रहा है इयोन मोर्गन का प्रदर्शन? जानें आंकड़े
    IPL में कप्तान के तौर पर कैसा है मोर्गन का प्रदर्शन

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिमिटेड ओवर्स कप्तान इयोन मोर्गन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी कर रहे हैं। मोर्गन को पिछले सीजन के बीच में ही ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी। KKR उम्मीद कर रही है कि मोर्गन उन्हें तीसरी बार खिताब जीतने में मदद करेंगे। IPL 2021 का दूसरा हाफ 19 सितंबर से शुरु हो रहा है। आइए जानते हैं IPL में कप्तान के रूप में कैसे रहे हैं मोर्गन के आंकड़े।

    ऐसा रहा है मोर्गन का IPL करियर

    2010 में IPL डेब्यू करने वाले मोर्गन KKR के अलावा पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेल चुके हैं। मोर्गन ने अब तक खेले 73 IPL मैचों में 24.36 की औसत के साथ 1,364 रन बनाए हैं। IPL में वह अब तक पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। मोर्गन ने IPL 111 चौके और 62 छक्के भी लगाए हैं। उन्होंने 125.25 की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं।

    मोर्गन की कप्तानी में ऐसा रहा है KKR का प्रदर्शन

    पिछले सीजन सात में से तीन मैच गंवाने के बाद दिनेश कार्तिक ने टीम की कप्तानी छोड़ी थी और मोर्गन कप्तान बनाए गए थे। मोर्गन की कप्तानी में टीम ने अगले सात में से चार मैच गंवाए थे और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही थी। इस सीजन मोर्गन की कप्तानी में टीम अब तक खेले सात में से पांच मैच गंवा चुकी है और अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

    बतौर कप्तान बल्लेबाजी में ऐसा रहा है मोर्गन का प्रदर्शन

    कप्तान के तौर पर मोर्गन इस सीजन बल्लेबाजी में संघर्ष करते दिखे हैं। इस सीजन उनके बल्ले से सात पारियों में 15.33 की औसत से केवल 92 रन बनाए हैं। इस सीजन मोर्गन से अधिक रन पैट कमिंस ने बनाए हैं। पिछले सीजन कप्तान के तौर पर खेले सात मैचों में उन्होंने 243 रन बनाए थे। इस दौरान नाबाद 68 उनकी सर्वोच्च पारी थी। पिछले सीजन मोर्गन ने कप्तानी से पहले सात मैचों में 175 रन बनाए थे।

    IPL 2021 के लिए KKR के मैचों का कार्यक्रम

    20 सितबंर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7.30 बजे 23 सितंबर: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7.30 बजे 26 सितंबर: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, दोपहर 3.30 बजे 28 सितंबर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3.30 बजे 01 अक्टूबर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, शाम 7.30 बजे 03 अक्टूबर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 7.30 बजे 07 अक्टूबर: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 7.30 बजे

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    इयोन मोर्गन

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    KKR की टीम में जगह नहीं मिलने पर छलका कुलदीप का दर्द, दिया बड़ा बयान इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: बचे हुए सीजन के लिए KKR ने टिम साउथी को किया साइन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: जानें कोलकाता नाइट राइडर्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: पैर की चोट से फिट हुए गिल, KKR के लिए खेलेंगे IPL शुभमन गिल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021: चोटिल हैं चेन्नई सुपर किंग्स के फाफ डु प्लेसिस, टूर्नामेंट में खेलने पर संशय चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL: बतौर कप्तान कैसा रहा है केन विलियमसन का प्रदर्शन? जानें आंकड़े क्रिकेट समाचार
    IPL: बतौर कप्तान कैसा रहा है संजू सैमसन का प्रदर्शन? जानें आंकड़े क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: प्ले-ऑफ मुकाबले मिस कर सकते हैं 10 में से नौ इंग्लिश खिलाड़ी इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इयोन मोर्गन

    IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है इयोन मोर्गन का प्रदर्शन? कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2021: धीमी ओवर गति के चलते इयोन मोर्गन पर लगा भारी जुर्माना कोलकाता नाइट राइडर्स
    टी-20 विश्व कप: खराब फॉर्म के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर रह सकते हैं कप्तान मोर्गन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    2023 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप में मेरा खेलना फिलहाल संदिग्ध- इयोन मोर्गन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023