टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा ओमान क्रिकेट टीम का सफर?
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 में ओमान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जतिंदर सिंह की कप्तानी में टीम ग्रुप-बी में शामिल थी, लेकिन 4 मुकाबले खेलने के बावजूद उसे एक भी जीत नसीब नहीं हुई। ओमान सुपर-8 चरण में पहुंचने में नाकाम रही। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का बल्लेबाज़ी प्रदर्शन कमजोर रहा और वह किसी भी मैच में 150 रन का आंकड़ा तक नहीं छू सकी। ऐसे में आइए उनके सफर पर एक नजर डाल लेते हैं।
सफर
ऐसा रहा ओमान टीम का सफर
ओमान ने अपने अभियान की शुरुआत जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ की, जहां पूरी टीम 103 रन पर सिमट गई और उसे 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। दूसरे मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने ओमान को 105 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ टीम को 96 रन से हार का सामना करना पड़ा। अंतिम ग्रुप मैच में ओमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट से हार गया और टूर्नामेंट बिना जीत के समाप्त हुआ।
रन
ओमान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा
पूरे टूर्नामेंट में ओमान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम के लिए सबसे अधिक रन हम्माद मिर्जा ने बनाए। उन्होंने 4 मुकाबलों की 4 पारियों में 17.75 की औसत से कुल 71 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला और उनका सर्वोच्च स्कोर 67 रन रहा। वहीं, वसीम अली ने 3 पारियों में 20.66 की औसत से 62 रन बनाए, लेकिन उनका योगदान भी टीम को एक भी जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रहा।
विकेट
ओमान के गेंदबाजों ने भी किया निराश
ओमान के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी इस टूर्नामेंट में निराशाजनक रहा। शकील अहमद ने 3 मुकाबलों की 3 पारियों में 22.25 की औसत से 4 विकेट लिए। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/33 का रहा। वहीं, सुफयान महमूद ने 3 पारियों में 35.66 की औसत से 3 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो विकेट पर 12 रन रहा, लेकिन अधिक रन खर्च करने के कारण वह असरदार साबित नहीं हो सके।
रिकॉर्ड
ओमान ने ये रिकॉर्ड किए अपने नाम
मोहम्मद नदीम ने श्रीलंका के खिलाफ 56 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। 43 साल और 161 दिन के नदीम टी-20 विश्व कप में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। उन्होंने श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि जयसूर्या ने 39 साल और 345 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ (टी-20 विश्व कप 2009) अर्धशतक लगाया था। नदीम टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे धीमी अर्धशतकीय पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बने।