NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025 में कैसा रहा DC के कप्तान अक्षर पटेल का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2025 में कैसा रहा DC के कप्तान अक्षर पटेल का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 
    अक्षर पटेल इस संस्करण कुछ खास नहीं कर पाए (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025 में कैसा रहा DC के कप्तान अक्षर पटेल का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 29, 2025
    06:55 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल के कंधों पर थी।

    कप्तान के तौर पर उनकी शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा, उनकी टीम ने लय खो दिया।

    DC प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई। IPL 2025 में उसने अपने 14 मैचों में से 7 मैच जीते और 6 में हार (बेनतीजा-1) झेली।

    DC के इस अभियान में अक्षर के प्रदर्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।

    बल्लेबाजी

    बल्लेबाज के तौर पर कैसा रहा अक्षर का प्रदर्शन?

    IPL 2025 में अक्षर ने DC के लिए 12 मुकाबले खेले, तबीयत खराब होने के कारण वह अंतिम 2 मैचों से बाहर रहे।

    उन्होंने 11 पारियों में 26.30 की औसत और 157.48 की स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए।

    उनके बल्ले से एक भी शतक या अर्धशतक नहीं निकला और उनका सर्वोच्च स्कोर सिर्फ 43 रन रहा।

    अक्षर से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी, वह उस पर खरे नहीं उतर सके और उनका संस्करण बल्लेबाजी में फीका रहा।

    गेंदबाजी

    गेंदबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पाए अक्षर 

    गेंदबाजी में भी इस संस्करण अक्षर का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।

    उन्होंने 12 मुकाबलों की 11 पारियों में सिर्फ 5 विकेट लिए। उनकी औसत 57.60 की रही।

    उन्होंने 8.47 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की और उनका इस संस्करण सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/19 का रहा।

    IPL 2024 में इस खिलाड़ी ने 14 मुकाबले खेले थे और 30.63 की औसत से 11 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 7.65 की रही थी।

    कप्तान

    DC ने किया था अक्षर को रिटेन 

    IPL 2025 के नीलामी से पहले DC की टीम ने अक्षर को सबसे ज्यादा 16.5 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था।

    उनके साथ-साथ DC ने कुलदीप यादव (13.25 करोड़ रुपये), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़ रुपये) और अभिषेक पोरेल (4 करोड़ रुपये) को भी अपने साथ बरकरार रखा था।

    फ्रेंचाइजी अक्षर से पहले केएल राहुल को DC का कप्तान बनना चाहती थी। हालांकि, उन्होंने ये पद लेने से मना कर दिया था।

    इसके बाद अक्षर को कप्तानी दी गई थी।

    करियर

    अक्षर के IPL करियर पर एक नजर 

    अक्षर ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2014 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेला था।

    उन्होंने अब तक 162 मुकाबले खेले हैं। इसकी 124 पारियों में 22.02 की औसत और 133.98 की स्ट्राइक रेट से 1,916 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66 रन रहा है।

    गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 159 पारियों में 31.60 की औसत से 128 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षर पटेल
    IPL 2025
    दिल्ली कैपिटल्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में कैसा रहा KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 में कैसा रहा SRH के कप्तान पैट कमिंस का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    बाबा रामदेव की पतंजलि संदिग्ध लेन-देन के मामले में फंसी, कॉरपोरेट मंत्रालय ने जवाब मांगा- रिपोर्ट बाबा रामदेव
    दिल्ली: निजी स्कूलों के बच्चे मोटापे का शिकार, सरकारी स्कूलों के बच्चों से 5 गुना अधिक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)

    अक्षर पटेल

    DC बनाम MI: अक्षर पटेल ने IPL में लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    12 टेस्ट में 50 विकेट ले चुके अक्षर को क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ मिलेगा मौका? वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    आयरलैंड बनाम भारत: अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में लुटाए 22 रन, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2023: भारतीय टीम में जगह बनाने से कुलदीप-अक्षर से कैसे पिछड़े चहल?  युजवेंद्र चहल

    IPL 2025

    IPL 2025: ट्रेविस हेड ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ट्रेविस हेड
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स सनराइजर्स हैदराबाद

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2025: बारिश की भेंट चढ़ा SRH बनाम DC का मैच, देखिए पहली पारी के मोमेंट्स IPL 2025
    IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज  IPL 2025
    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2025: RCB ने मयंक अग्रवाल और DC ने सेदिकुल्लाह अटल को अपने साथ जोड़ा  IPL 2025

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: शीर्ष-2 में पहुंचने का क्या है गणित, टीमों को क्या करना होगा? IPL 2025
    IPL के एक संस्करण में CSK के लिए इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट IPL 2025
    IPL 2025: LSG बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025