LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का सफर?
ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन टी-20 विश्व कप 2026 में कुछ खास नहीं रहा (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का सफर?

Feb 21, 2026
01:22 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का सफर ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया। ग्रुप-B में शामिल ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में कुल 4 मुकाबले खेले, जिसमें उसे 2 में जीत और 2 में हार मिली। 4 अंकों (+1.523) के साथ टीम अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही। टी-20 विश्व कप जीत चुकी इस टीम को कमजोर मानी जा रही जिम्बाब्वे से भी हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं कि टीम का सफर कैसा रहा?

सफर

ऐसा रहा ऑस्ट्रेलिया का सफर 

ऑस्ट्रेलिया ने अपने अभियान की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ 67 रन की जीत के साथ की। हालांकि, दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए कंगारू टीम को 23 रन से हरा दिया। तीसरे मैच में टीम को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी, जिससे अगले दौर की राह मुश्किल हो गई। अंतिम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से हराया, लेकिन तब तक टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी।

बल्लेबाजी

ऑस्ट्रेलिया के इन बल्लेबाजों का रहा अच्छा प्रदर्शन 

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन मिचेल मार्श ने बनाए। चोटिल होने के कारण वह शुरुआती मैच नहीं खेले थे। उन्होंने 2 पारियों में 118 की औसत और 196.66 की स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 60 रन रहा। ट्रेविस हेड के बल्ले से 4 पारियों में 27.75 की औसत और 158.57 की स्ट्राइक रेट से 111 रन निकले। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 56 रन रहा।

Advertisement

गेंदबाज

इन गेंदबाजों ने चटकाए ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट 

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जैम्पा ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए। उन्होंने 4 मैचों की 4 पारियों में 14.50 की उम्दा औसत के साथ 8 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी रेट 7.56 की रही। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 21 रन खर्च के 4 विकेट लेने का रहा। नाथन एलिस 4 मैच की 4 पारियों में 18.40 की औसत के साथ 8 विकेट लेने में सफल रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/12 का रहा।

Advertisement

रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के नाम आए ये रिकॉर्ड 

जैम्पा टी-20 विश्व कप में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने 25 मैचों में 44 विकेट लिए हैं। टी-20 विश्व कप में जैम्पा सर्वाधिक 4 बार 4 विकेट हॉल लेने में सफल रहे हैं। मार्श ने टूर्नामेंट के दौरान टी-20 क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे कर लिए। श्रीलंका ने टी-20 विश्व कप में 17 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टूर्नामेंट में 18 साल बाद जीत मिली।

Advertisement