NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहले 25 टेस्ट में किए गए प्रदर्शन के आधार पर पंत और धोनी का तुलनात्मक विवरण
    अगली खबर
    पहले 25 टेस्ट में किए गए प्रदर्शन के आधार पर पंत और धोनी का तुलनात्मक विवरण
    लगातार धोनी के रिकॉर्ड्स तोड़ रहे हैं पंत

    पहले 25 टेस्ट में किए गए प्रदर्शन के आधार पर पंत और धोनी का तुलनात्मक विवरण

    लेखन Neeraj Pandey
    Sep 09, 2021
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारत को मिली जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का भी योगदान था। पंत ने दूसरी पारी में 106 गेंदों में 50 रन बनाए थे और भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था।

    महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद पंत सभी फॉर्मेट में भारत के लिए पहली पसंद बने हुए हैं।

    आइए जानते हैं 25 टेस्ट के बाद के प्रदर्शन के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का तुलनात्मक विवरण।

    ऋषभ पंत

    अब तक 1,549 रन बना चुके हैं पंत

    अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद पंत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला है। उन्होंने 2018 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

    23 साल के पंत अब तक 25 टेस्ट में 39.71 की औसत के साथ 1,549 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं। पंत ने 89 कैच लेने के साथ ही आठ स्टंपिंग भी किए हैं।

    एमएस धोनी

    पहले 25 टेस्ट में धोनी ने बनाए थे 1,268 रन

    धोनी दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में 90 टेस्ट में 38.09 की औसत के साथ 4,876 रन बनाए हैं। 2014 में अचानक उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

    अपने पहले 25 टेस्ट के बाद धोनी ने 35.22 की औसत के साथ 1,268 रन बनाए थे जिसमें एक शतक शामिल था। इस दौरान धोनी ने 13 स्टंपिंग के अलावा 64 कैच लपके थे।

    अवे टेस्ट

    विदेश में 18 टेस्ट खेल चुके हैं पंत

    धोनी ने 2008 तक विदेश में अधिक टेस्ट खेला था। इस दौरान उन्होंने 17 टेस्ट में 34.76 की औसत के साथ 869 रन बनाए थे। इंग्लैंड में उन्होंने तीन मैचों में 52.25 की औसत के साथ 209 रन बनाए थे।

    इसी तरह पंत ने भी 18 टेस्ट विदेश में खेले हैं और 35 की औसत के साथ 1,050 रन बना चुके हैं। पंत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में कुछ मैच जिताउ पारियां खेल चुके हैं।

    उपलब्धि

    इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर हैं पंत

    पंत ने अपने पहले टेस्ट शतक के साथ ही तमाम रिकॉर्ड्स बनाए थे। वह इंग्लैंड में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे। 114 रनों की उनकी पारी किसी भारतीय विकेटकीपर का सर्वोच्च स्कोर है।

    इसके अलावा सिडनी में नाबाद 159 रन बनाने के साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया में भी टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने थे। धोनी ने इंग्लैंड में 92 रनों की पारी खेली थी।

    2021

    2021 में पंत ने तोड़ा था धोनी का यह रिकॉर्ड

    इस साल की शुरुआत में पंत ने धोनी के एक और पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। वह टेस्ट में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे। उन्होंने गाबा में अपनी 27वीं टेस्ट पारी खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया था।

    गौरतलब है कि धोनी ने 1,000 रन पूरे करने के लिए 32 पारियां खेली थीं। धोनी ने एक दशक से अधिक समय तक यह रिकॉर्ड अपने नाम रखा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    ऋषभ पंत

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    क्रिकेट समाचार

    चौथा टेस्ट: भारत को समेटने के बाद इंग्लैंड ने गंवाए तीन विकेट, ऐसा रहा पहला दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पहले वनडे में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, बने ये रिकार्ड्स दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    आचरेकर ने बनाया सचिन को 'मास्टर ब्लास्टर', जानिए गुरु-शिष्य की इस जोड़ी की रोचक बातें सचिन तेंदुलकर
    बायो बबल के कारण फिलहाल टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलेंगे मुस्ताफिजुर रहमान, BCB ने दी जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    महेंद्र सिंह धोनी

    IPL में कप्तान के तौर पर कैसा है धोनी का प्रदर्शन? पढ़िए आंकड़ों समेत पूरा विश्लेषण इंडियन प्रीमियर लीग
    धोनी से अपनी तुलना करने लगे थे पंत, यही चीज उनके खिलाफ गई- एमएसके प्रसाद भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL: स्कोर का पीछा करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की चार यादगार जीत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: सभी आठ कप्तानों का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    ऋषभ पंत

    संजू सैमसन के कोच ने बताया क्यों सैमसन की बजाय पंत को मिलती है ज़्यादा प्राथमिकता इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में प्रदर्शन के आधार पर पंत और सैमसन का तुलनात्मक विश्लेषण इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत द्वारा IPL में खेली गई पांच बेस्ट पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    पंत और साहा वर्तमान समय में देश के दो बेस्ट विकेटकीपर हैं- सौरव गांगुली रिद्धिमान साहा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025