NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन?
    IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन?
    खेलकूद

    IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन?

    लेखन Neeraj Pandey
    October 20, 2020 | 10:11 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन?

    क्रिस गेल को पहले हाफ तक किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के लिए खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन पिछले दो मैचों में मिले मौकों का उन्होंने पूरा फायदा उठाया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गेल ने सीजन के अपने पहले मुकाबले में ही अर्धशतक लगाया था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर में उन्होंने अहम छक्का लगाया था। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बार फिर गेल पर निगाहें होंगी। जानिए DC के खिलाफ कैसा खेले हैं गेल।

    दिल्ली के खिलाफ ऐसा रहा है गेल का प्रदर्शन

    IPL में DC के खिलाफ गेल का प्रदर्शन अच्छा रहा है। अब तक DC के खिलाफ गेल ने 14 मैचों में 450 रन बनाए हैं। DC के खिलाफ गेल का स्ट्राइक रेट 154.11 का रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 34 छक्के और 36 चौके लगाए हैं। गेल DC के खिलाफ 11वें सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और टीम के खिलाफ 500 रन पूरे करने से 50 रन दूर हैं।

    रबाडा के खिलाफ कैसा रहा है गेल का प्रदर्शन

    अब तक क्रिस गेल और कगीसो रबाडा का अधिक आमना-सामना नहीं हुआ है। गेल ने अब तक रबाडा की तीन गेंदों पर दो रन बनाए हैं और कभी उनका शिकार नहीं बने हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ गेंदबाजी की बात करें तो रबाडा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। KXIP के खिलाफ चार मैचों में रबाडा ने छह विकेट लिए हैं जिसमें 23 रन देकर दो विकेट लेना उनका बेस्ट रहा है।

    ऐसा रहा है गेल का IPL करियर

    IPL करियर में गेल ने 127 मैचों में 41.09 की स्ट्राइक रेट के साथ 4,561 रन बनाए हैं। कैरेबियन स्टार ने लीग में छह शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने सबसे अधिक 333 छक्के लगाने के साथ 370 चौके भी लगाए हैं। गेल का IPL करियर स्ट्राइक रेट 150.28 का है। IPL के इस सीजन में गेल ने अभी केवल दो मैच खेले हैं। उन्होंने 38.50 की औसत के साथ 77 रन बनाए हैं।

    ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

    DC ने नौ में सात मैच जीते हैं और अंक तालिका में पहले स्थान पर हैं। KXIP के पास केवल छह अंक हैं और वे अंक तालिका में छठे स्थान पर हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    क्रिकेट समाचार
    पंजाब किंग्स
    क्रिस गेल
    दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2020

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2020: KXIP के सामने होगी दिल्ली कैपिटल्स, पढ़ें पिच रिपोर्ट समेत अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: दमदार प्रदर्शन करके RR ने CSK को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    धोनी ने इस IPL सीजन में विज्ञापनों से कमाए लगभग 150 करोड़ रूपये- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: प्रवीण दुबे ने किया अमित मिश्रा को रिप्लेस, जानिए कौन है यह गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    KXIP बनाम MI: दूसरे सुपर ओवर में बुमराह-शमी ने क्यों नहीं की गेंदबाजी? जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: एक मैच में खेले गए दो सुपर ओवर, KXIP ने MI को हराया इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: मुंबई इंडियंस के सामने होगी KXIP, पढ़ें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: RCB के सामने होगी KXIP, जानें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिस गेल

    IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: KXIP ने RCB को हराकर हासिल की दूसरी जीत, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: KXIP के लिए जल्द खेलते नजर आएंगे गेल और मुजीब- बल्लेबाजी कोच जाफर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: ऐसे मैच जब अकेले खिलाड़ी ने बनाए विपक्षी टीम के कुल स्कोर से ज्यादा रन इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL: धवन की शतकीय पारी से DC ने CSK को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: DC को चुनौती देंगे चेन्नई के सुपरकिंग्स, जानिये संभावित एकादश और दूसरे आंकड़े दिल्ली
    IPL 2020: DC ने सीजन में दूसरी बार RR को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के सामने होगी राजस्थान रॉयल्स, पढ़ें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020

    IPL: जोफ्रा आर्चर के खिलाफ कैसा रहा है अंबाती रायडू का प्रदर्शन? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है फाफ डू प्लेसी का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    IPL: CSK के खिलाफ अब तक कैसा रहा है जोस बटलर का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: CSK के सामने होगी राजस्थान रॉयल्स, पढ़ें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023