Page Loader
IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन

IPL: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन

लेखन Neeraj Pandey
Nov 01, 2020
10:41 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) को हर हाल में जीत चाहिए। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में जीत हासिल करके KXIP प्ले-ऑफ के लिए दावेदारी ठोंकना चाहेगी। क्रिस गेल ने टीम में आने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और इस बार भी उनसे काफी उम्मीदें होंगी। आइए जानते हैं कि CSK के खिलाफ कैसा रहा है गेल का प्रदर्शन।

प्रदर्शन

CSK के खिलाफ ऐसा रहा है गेल का प्रदर्शन

अब तक गेल ने CSK के खिलाफ 13 मैचों में 129.97 की स्ट्राइक रेट के साथ 373 रन बनाए हैं। उन्होंने CSK के खिलाफ 30 छक्के और 22 चौके लगाए हैं। गेल ने इस दौरान तीन अर्धशतक लगाए हैं और उनका औसत 31.08 का रहा है। CSK के खिलाफ 75* गेल का बेस्ट स्कोर है। यूनिवर्स बॉस CSK के खिलाफ 400 रन बनाने वाले 12वें बल्लेबाज बन सकते हैं।

चाहर और कर्ण

चाहर और कर्ण के खिलाफ कैसा रहा है गेल का प्रदर्शन

अब तक गेल ने CSK के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर की 20 गेंदों में 28 रन बनाए हैं और एक भी बार दीपक उन्हें आउट नहीं कर सके हैं। हालांकि, लेग स्पिनर कर्ण शर्मा का प्रदर्शन गेल के खिलाफ प्रभावी रहा है। दिग्गज बल्लेबाज गेल अब तक कर्ण की चार गेंदों में केवल एक रन बना सके हैं और कर्ण ने दो बार उनका विकेट लिया है।

करियर

ऐसा रहा है गेल का करियर

131 मैचों में गेल ने 41.39 की औसत के साथ 4,760 रन बनए हैं। उन्होंने लीग में सबसे अधिक छह अर्धशतक लगाए हैं। गेल ने 31 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने लीग में सबसे अधिक 349 छक्के लगाने के अलावा 383 चौके भी लगाए हैं। गेल का करियर स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर है। इस सीजन गेल ने 46 की औसत के साथ 276 रन बनाए हैं जिसमें 99 उनका बेस्ट स्कोर रहा है।

फॉर्म

लगातार शानदार फॉर्म में हैं गेल

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में गेल ने 99 रनों की पारी खेली थी। वह लीग में दो बार 99 का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। उसी मुकाबले में गेल टी-20 में 1,000 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने थे। अब तक कोई अन्य बल्लेबाज 700 छक्के भी नहीं लगा सका है। CSK अच्छी फॉर्म में है और वे जरूर लीग का समापन जीत के साथ करना चाहेंगे।