NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन?
    खेलकूद

    IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन?

    IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन?
    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 18, 2020, 02:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है क्रिस गेल का प्रदर्शन?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 36वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की भिड़ंत होगी। KXIP ने पिछले मैच में क्रिस गेल को मौका दिया था और यूनिवर्स बॉस ने सीजन के पहले मैच में ही शानदार अर्धशतक लगाया। MI के पास तेज गेंदबाजों की अच्छी फौज है जो गेल की परीक्षा लेने की कोशिश करेंगे। आइए जानते हैं MI के खिलाफ कैसा रहा है गेल का प्रदर्शन।

    MI के खिलाफ ऐसा है गेल का रिकॉर्ड

    गेल IPL में आठवें सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 126 मैचों में 41.24 की औसत के साथ 4,537 रन बनाए हैं। उन्होंने ने ही लीग में सबसे अधिक छह शतक भी लगाए हैं। KXIP के लिए खेलते हुए उन्होंने MI के खिलाफ 17 मैचों में 640 रन बनाए हैं। वह MI के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने वाले KXIP के बल्लेबाज हैं। गेल ने अपने रन 135 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं।

    MI के खिलाफ सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं गेल

    MI के खिलाफ गेल ने 40 छक्के और 56 चौके लगाए हैं। वह MI के खिलाफ सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 2013 में उन्होंने MI के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ (93*) पारी खेली थी।

    अब तक गेल को आउट नहीं कर सके हैं MI के तेज गेंदबाज

    गौरतलब है कि फिलहाल MI के लिए खेल रहे तेज गेंदबाजों में से कोई भी गेल को आउट करने में सफल नहीं रहा है। अब तक गेल ने खतरनार जसप्रीत बुमराह की 40 गेंदों में 30 रन बनाए हैं। उन्होंने नाथन कूल्टर-नाइल की 21 गेंदों में 20 रन बनाए हैं। ट्रेंट बोल्ट की छह गेंदों में गेल ने अब तक नौ रन बनाए हैं। देखना होगा कि इन आंकड़ों में कोई बदलाव आएगा अथवा नहीं।

    क्या की जा सकती है उम्मीद?

    पिछले मैच में खेलने के बावजूद गेल को ओपनिंग करने का मौका नहीं मिला था। गेल का करियर ओपनिंग करते हुए ही बीता है और KXIP द्वारा उनके पोजीशन में किए गए बदलाव पर एक बार फिर सबकी निगाहें होंगी। MI के खिलाफ पिछली चार पारियों में गेल 50, 18, 40, और 63 की पारियां खेली हैं और इन आंकड़ों को देखकर KXIP के फैंस काफी उत्सुक होंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    मुंबई इंडियंस
    क्रिस गेल
    IPL 2020

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020: मुंबई इंडियंस के सामने होगी KXIP, पढ़ें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें क्रिकेट समाचार
    IPL: जसप्रीत बुमराह के खिलाफ कैसा रहा है मयंक अग्रवाल का प्रदर्शन? क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने होगी KKR, पढ़ें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL: धवन की शतकीय पारी से DC ने CSK को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2020: दिनेश कार्तिक ने छोड़ी कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी, इयोन मोर्गन होंगे नए कप्तान कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: RCB के सामने होगी KXIP, जानें पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: DC ने सीजन में दूसरी बार RR को हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: अब तक कैसा रहा है इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों का प्रदर्शन? कोलकाता नाइट राइडर्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2020: KKR को हराकर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची MI, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: MI से भिड़ेगी KKR, जानिये संभावित प्लेइंग इलेवन और अन्य आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: DC को हराकर MI ने हासिल किया पहला स्थान, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    ये हैं IPL में हार्दिक पंड्या द्वारा खेली गई पांच बेस्ट पारियां इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिस गेल

    IPL 2020: KXIP ने RCB को हराकर हासिल की दूसरी जीत, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: KXIP के लिए जल्द खेलते नजर आएंगे गेल और मुजीब- बल्लेबाजी कोच जाफर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: ऐसे मैच जब अकेले खिलाड़ी ने बनाए विपक्षी टीम के कुल स्कोर से ज्यादा रन इंडियन प्रीमियर लीग
    जानिए IPL में कब-कब एक ओवर में 30 या इससे ज्यादा रन बने इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020

    IPL 2020: SRH को हराकर CSK ने लिया बदला, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: आधा सीजन हुआ समाप्त, अब तक के मैचों से क्या निष्कर्ष निकला? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: मिड सीजन ट्रांसफर विंडो के नियम, उपलब्ध खिलाड़ियों समेत अहम बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को एक और झटका, सीजन से बाहर हुए इशांत शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023