NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / हॉकी विश्व कप: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, अब न्यूजीलैंड से खेलना होगा क्रॉस-ओवर
    अगली खबर
    हॉकी विश्व कप: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, अब न्यूजीलैंड से खेलना होगा क्रॉस-ओवर
    भारतीय हॉकी टीम ने वेल्स पर शानदार जीत दर्ज की है (तस्वीर: ट्विटर/@TheHockeyIndia)

    हॉकी विश्व कप: भारत ने वेल्स को 4-2 से हराया, अब न्यूजीलैंड से खेलना होगा क्रॉस-ओवर

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 19, 2023
    09:09 pm

    क्या है खबर?

    हॉकी विश्व कप में भारतीय हॉकी टीम गुरुवार को तीसरा मैच वेल्स के खिलाफ खेलने उतरी और 4-2 से जीत दर्ज की।

    हालांकि, वह सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई। इंग्लैंड के अधिक गोल होने के कारण वह दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों के सात-सात अंक हैं।

    अब भारत को क्रॉस-ओवर में 22 जनवरी को न्यूजीलैंड से खेलना होगा।

    भारत के लिए मैच में शमशेर सिंह और हरमनप्रीत सिंह ने एक-एक और आकाशदीप सिंह ने दो गोल दागे।

    हरमनप्रीत सिंह

    पहले क्वार्टर में नहीं हुआ एक भी गोल

    पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई। यहां तक किसी भी टीम को एक भी पेनल्टी कॉर्नर भी नहीं मिला।

    भारतीय हॉकी टीम वेल्स पर लगातार आक्रमण कर रही थी, लेकिन वेल्स ने शानदार डिफेंस दिखाया और एक भी गोल करने का कोई मौका नहीं दिया।

    पहले क्वार्टर के बाद पीआर श्रीजेश को बैठा दिया गया और उनकी जगह कृष्ण पाठक गोलकीपर थे। पूरे टूर्नामेंट में ऐसा होते आया है।

    गोल

    दूसरे क्वार्टर में भारत ने दागा पहला गोल

    भारत को 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह गोल नहीं कर पाई। इसके अगले ही मिनट में गेंद जब दोबारा भारतीय टीम के पास आई तो शमशेर सिंह ने शानदार शॉट लगाया और गेंद सीधे गोलपोस्ट में चली गई।

    दूसरे क्वार्टर में भारत को 17वें मिनट में भी पेनल्टी मिली थी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह गोल करने गए, लेकिन वह गोल नहीं कर पाए।

    वेल्स के डिफेंडर ने शानदार खेल दिखाया।

    आकाशदीप सिंह

    तीसरे और चौथे क्वार्टर के खेल में क्या हुआ?

    तीसरे क्वार्टर में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार आगाज किया आकाशदीप सिंह ने टीम के लिए दूसरा गोल किया। उन्होंने आखिरी क्वार्टर में भी एक शानदार गोल दागा।

    आखिरी मिनट में हरमनप्रीत ने भी भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर दिया।

    वेल्स ने तीसरे क्वार्टर में शानदार वापसी की थी और उसने दो मिनट में दो गोल कर भारत की बराबरी कर ली थी। ड्रैपर जैकब के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम नहीं जीत पाई।

    हॉकी

    पूल-D में इंग्लैंड ने स्पेन को दी मात

    भारत के ही ग्रुप-D में एक और मैच खेला गया। इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 से हरा दिया। इंग्लैंड की ओर से रोपर फिल ने 10वें मिनट, कोंडोन डेविड ने 21वें मिनट, बंडुरक निकोलस ने 50वें मिनट और अंसेल लियाम ने 51वें मिनट में गोल दागा था।

    स्पेन पूरे मुकाबले में कहीं नजर नहीं आई और एक भी गोल नहीं कर सकी।

    इससे पहले इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ ड्रॉ खेला था। वहीं वेल्स को 5-0 से हराया था।

    हॉकी

    नीदरलैंड ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, चिली को 14-0 से हराया

    हॉकी विश्व कप में आज एक अन्य मैच में विश्व रिकॉर्ड बना। नीदरलैंड ने चिली को 14-0 से हराया।

    यह इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था। उसने दक्षिण अफ्रीका को साल 2010 में 12-0 के अंतर से हराया था।

    वहीं दोपहर में खेले गए मैच में मलेशिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 के अंतर से हराया। मलेशिया की ओर से सारी फैजल और रहीम राजी ने गोल किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी विश्व कप
    भारतीय हॉकी टीम
    हरमनप्रीत सिंह

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    हॉकी विश्व कप

    रानी रामपाल ने जीता 'वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द ईयर' अवार्ड, जानिए कैसे यहां तक पहुंची हॉकी समाचार
    भारत को तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जिताने वाले बलबीर सिंह सीनियर का निधन भारतीय हॉकी टीम
    पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2021 के लिए पाकिस्तान की टीम भारत पहुंची हॉकी समाचार
    विश्व कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, रानी रामपाल नहीं चुनी गई भारतीय महिला हॉकी टीम

    भारतीय हॉकी टीम

    1-2 महीने बाद खेलों का आयोजन कराने में सक्षम होगा भारत- खेल मंत्री किरेन रिजिजू एथलेटिक्स
    #BirthdaySpecial: हॉकी के जादूगर धनराज पिल्लै, जिन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊचाइयों पर पहुंचाया हॉकी टूर्नामेंट
    भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान समेत पांच खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हॉकी समाचार
    भारतीय हॉकी खिलाड़ी मंदीप सिंह भी कोरोना पॉजिटिव, छह हुई संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या हॉकी टूर्नामेंट

    हरमनप्रीत सिंह

    टोक्यो ओलंपिक: 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीता ओलंपिक पदक भारतीय हॉकी टीम
    FIH हॉकी अवार्ड में भारत ने किया क्लीन स्वीप, वोटिंग सिस्टम पर उठे सवाल भारतीय हॉकी टीम
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय पुरुष हॉकी टीम हॉकी टूर्नामेंट
    एशियन चैंपियन्स ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता हॉकी टूर्नामेंट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025