IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा सफलतापूर्वक हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से हराते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की। RR ने पहले खेलते हुए 225/6 का स्कोर बनाया। जवाब में DC ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यह IPL इतिहास में DC की ओर से सफलतापूर्व हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य रहा है। आइए DC द्वारा हासिल किए गए अन्य लक्ष्यों पर नजर डालते हैं।
#1
IPL 2026 में RR के खिलाफ हासिल किया 226 रन का लक्ष्य
मैच में RR ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद उसे शुरुआत झटके लगे, लेकिन कप्तान रियान पराग (90) और डोनोवन फरेरा (47*) की पारियों से टीम 225/6 का स्कोर बनाने में सफल रही। जवाब में DC को केएल राहुल (75) और पथुम निसांका (62) ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उसके बाद नितीश राणा (33) और आशुतोष शर्मा (25*) ने उपयोगी पारी खेलकर 19.1 ओवर में ही टीम को जीत दिला दी।
#2
IPL 2025 में LSG के खिलाफ हासिल किया 210 रन का लक्ष्य
IPL 2025 के चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श (72) और निकोलस पूरन (75) की धमाकेदार पारियों के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में DC को शुरुआती झटके लगे, लेकिन उसके बाद आशुतोष शर्मा (66*), विप्रज निगम (39) और ट्रिस्टन स्टब्स (34) ने उपयोगी पारियां खेलेते हुए टीम को 19.3 ओवर में 1 विकेट से जीत दिला दी।
#3
IPL 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ हासिल किया 209 रन का लक्ष्य
IPL 2017 के 42वें मैच में गुजरात लायंस (GL) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना (77) और दिनेश कार्तिक (65) की धमाकेदार पारियों के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में DC को शुरुआती झटके लगे, लेकिन उसके बाद संजू सैमसन (61) और ऋषभ पंत (97) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए टीम को 17.3 ओवर में ही 7 विकेट से जीत दिला दी।
#4
IPL 2025 में PBKS के खिलाफ हासिल किया 207 रन का लक्ष्य
IPL 2025 के 66वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर (53) और मार्कस स्टोइनिस (44*) की बेहतरीन पारियों के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में DC ने समीर रिजवी (58), करुण नायर (44) और केएल राहुल (35) ने शानदार पारियां खेलते हुए टीम को 19.3 ओवर में ही 6 विकेट से जीत दिला दी।