NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वनडे क्रिकेट में 2022 के शीर्ष 5 बल्लेबाज, टेस्ट खेलने वाले देशों का कोई भी नहीं
    खेलकूद

    वनडे क्रिकेट में 2022 के शीर्ष 5 बल्लेबाज, टेस्ट खेलने वाले देशों का कोई भी नहीं

    वनडे क्रिकेट में 2022 के शीर्ष 5 बल्लेबाज, टेस्ट खेलने वाले देशों का कोई भी नहीं
    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 28, 2022, 03:24 pm 1 मिनट में पढ़ें
    वनडे क्रिकेट में 2022 के शीर्ष 5 बल्लेबाज, टेस्ट खेलने वाले देशों का कोई भी नहीं
    गेरहार्ड इरासमस ने इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं (तस्वीर:टि्वटर/@ICC)

    साल 2022 खत्म होने वाला है और अब कोई भी वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं होना है। इस बीच चौंकाने वाली बात है कि इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों में टेस्ट खेलने वाले देशों का कोई भी खिलाड़ी नहीं है। छठे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं। उन्होंने 17 मैच में 55.69 की औसत से 724 रन बनाए हैं। आइए शीर्ष पांच बल्लेबाजों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    नामीबिया के गेरहार्ड इरासमस ने बनाए सबसे ज्यादा रन

    वनडे क्रिकेट में 2022 में सबसे ज्यादा रन नामीबिया के गेरहार्ड इरासमस के बल्ले से आए हैं। उन्होंने 21 मैच में 56.23 की शानदार औसत से 956 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और आठ अर्धशतक भी लगाया है। उनका स्ट्राइक रेट 78.23 का रहा है। उनके बल्ले से इस साल 67 चौके और 21 छक्के निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 रन नबाद है। वह तीन बार नॉटआउट भी रहे हैं।

    UAE के वृत्य अरविंद दूसरे स्थान पर

    संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के वृत्य अरविंद वनडे में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने 21 मैच में 41.40 की औसत से 781 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 72.71 का रहा है। वहीं, उनके बल्ले से दो शतक और चार अर्धशतक निकला है। इस साल अरविंद ने 79 चौके और पांच छक्के भी लगाए हैं। वह दो बार नॉटआउट भी रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 115 रन नाबाद है।

    अमेरिका के एरोन जोंस का बल्ला भी चमका

    इस साल रन बनाने के मामले में अमेरिका के एरोन जोंस तीसरे स्थान पर हैं। उनको इस साल 19 मैच में मौका मिला है और उन्होंने 45.29 की औसत से 770 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 77.38 का रहा है। उनके बल्ले से पांच अर्धशतक और एक शतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 123 रन नाबाद है। वहीं, इस साल उन्होंने 52 चौके और 15 छक्के लगाए हैं। एक मुकाबले में जोंस खाता खोले बिना भी आउट हुए हैं।

    मोनंक पटेल का बल्ला खूब गरजा

    मूल रूप से गुजरात के रहने वाले मोनंक पटेल इस साल वनडे में रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। वह अमेरिका के लिए खेलते हैं और टीम के कप्तान भी हैं। उन्होंने इस साल 19 मैच में 40.47 की औसत से 769 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से पांच अर्धशतक और एक शतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 130 रन है। उन्होंने इस साल 62 चौके और 14 छक्के लगाए हैं।

    स्कॉटलैंड के कैलम मैकलियोड पांचवें स्थान पर

    2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के कैलम मैकलियोड पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने इस साल 16 मैच खेले हैं 49.06 की शानदार औसत से 736 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 133 रन नाबाद है। मैकलियोड का स्ट्राइक रेट 82.41 का रहा है। इस साल स्कॉटलैंड के इस बल्लेबाज ने 78 चौके और 10 छक्के लगाए हैं। वहीं, उनके बल्ले से पांच अर्धशतक और दो शतक निकले हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    श्रेयस अय्यर

    ताज़ा खबरें

    नासा AI का उपयोग कर जारी करेगी सौर तूफान का अलर्ट नासा
    रेनो ने नई 5 EV के बारे में किया खुलासा, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार  रेनो की कारें
    कू ने मशहूर हस्तियों को जीवनभर मुफ्त में वेरिफिकेशन देने का किया वादा कू ऐप
    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस संग पहली बार भारत आईं बेटी मालती, देखिए वीडियो  प्रियंका चोपड़ा

    क्रिकेट समाचार

    तीसरा टी-20: आयरलैंड ने बांग्लादेश को 7 से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023 में बड़े बदलाव, बुमराह की जगह संदीप और पंत की जगह अभिषेक को मौका इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    वनडे विश्व कप में सीधे नहीं पहुंच सका श्रीलंका, 44 साल में पहली बार खेलेंगे क्वालीफायर श्रीलंका क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 2-0 से जीती  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड: वेस्ली मधेवेरे ने लगाया करियर का पांचवां वनडे अर्धशतक जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड: सीन विलियम्स ने तीसरे वनडे में चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का घर में शर्मनाक रिकॉर्ड रहा बरकरार, जानिए दिलचस्प आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    IPL: शिखर धवन इस सीजन 400 रन बनाकर अपने नाम कर सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड  शिखर धवन
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    श्रेयस अय्यर

    श्रेयस अय्यर ने WTC फाइनल खेलने के लिए किया बड़ा फैसला, सर्जरी टालकर जाएंगे NCA  इंडियन प्रीमियर लीग
    भारतीय बल्लेबाजी क्रम के लिए चुनौती बना नंबर-4 पर चयन, 2019 से नहीं मिला ठोस विकल्प केएल राहुल
    NCA को लेकर BCCI की सख्ती, दी खिलाड़ियों की चोट ढंग से देखने की चेतावनी  BCCI
    IPL 2022 में सबसे तेज गेंद डालने वाले लॉकी फर्ग्यूसन हुए चोटिल, KKR की बढ़ी परेशानी  इंडियन प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023