न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में की गई सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारियां, शीर्ष पर है यह जोड़ी
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन अपना दबादबा कायम किया। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 361/4 का स्कोर बनाया। टॉम लैथम (151) और डेवोन कॉनवे (157) के बीच 317 रन की सलामी साझेदारी ने टीम को मजबूती दी। यह न्यूजीलैंड के लिए केवल तीसरी 300+ रन की सलामी साझेदारी है। आइए अन्य साझेदारियों पर नजर डालते हैं।
#1
ग्लेन टर्नर और टेरी जार्विस - 387 बनाम वेस्टइंडीज, जॉर्जटाउन, 1972
1972 में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच जॉर्जटाउन टेस्ट में ग्लेन टर्नर और टेरी जार्विस ने दूसरी पारी में 387 रनों की ओपनिंग साझेदारी निभाई थी। यह न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है और इस प्रारूप में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। वेस्टइंडीज के 365 रन पर 7 विकेट गिरने के बाद कीवी टीम ने 543 रन पर 3 विकेट बनाए। जार्विस ने 555 गेंदों में 182 रन बनाए, जबकि टर्नर ने 759 गेंदों में 259 रन बनाए थे।
#2
लैथम और कॉनवे - 323 बनाम वेस्टइंडीज, माउंट माउंगानुई, 2025
पिछले साल दिसंबर में माउंट माउंगानुई में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में लैथम और कॉनवे ने 323 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी। कॉनवे ने दोहरा शतक (227) लगाकर इतिहास रचा था, जबकि लैथम ने 246 गेंदों में 137 रन बनाए। इन दोनों की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 575 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड ने 462 रनों का लक्ष्य रखा था और अंततः 323 रनों से जीत हासिल की।
#3
लैथम एंड कॉनवे - 317 बनाम इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज, 2026
ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन के शुरुआती दो सत्रों में कॉनवे और लैथम का दबदबा रहा। दोनों ने शतक बनाए, जिससे 2003 के बाद यह पहली बार हुआ कि इंग्लैंड में मेहमान टीम की सलामी जोड़ी ने शतक बनाए हों। उनकी साझेदारी 317 रनों पर टूटी। लैथम ने 214 गेंदों में 151 रन बनाए, जबकि कॉनवे 224 गेंदों में 157 रन बनाकर आउट हो गए। इससे टीम पारी में 438 रन का स्कोर बनाने में सफल रही।