LOADING...
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज 
सचिन तेंदुलकर इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज 

Jan 29, 2025
08:48 am

क्या है खबर?

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से कराची में होने वाला है। भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलेगी। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलने वाली है। भारतीय टीम 2 बार यह टूर्नामेंट जीतने में सफल रही है। एक बार टीम संयुक्त विजेता रही थी। ऐसे में आइए इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली 

भारतीय टीम के 2 पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली सूची में पहले स्थान पर हैं। तेंदुलकर ने 1998 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ 141 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 128 गेंदों का सामना किया था और उनके बल्ले से 13 चौके और 3 छक्के निकले थे। गांगुली ने साल 2000 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 142 गेंदों का सामना करते हुए 141* रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 6 छक्के लगाए थे।

#2

वीरेंद्र सहवाग 

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2002 की चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 126 रन बनाए थे। सहवाग ने सिर्फ 104 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बना दिए थे। उनके बल्ले से 21 चौके और 1 छक्का निकला था। उनकी स्ट्राइक रेट 121.15 की रही थी। भारतीय टीम को उस मैच में 8 विकेट से शानदार जीत मिली थी।

#3

शिखर धवन 

भारतीय टीम के एक और पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 125 रन की पारी खेली थी। धवन ने 128 गेंदों का सामना किया था और उनके बल्ले से 15 चौके और 1 छक्का निकला था। उनकी स्ट्राइक रेट 97.65 की रही थी। इस शानदार पारी के बावजूद भारतीय टीम को उस मैच में 7 विकेट से हार मिली थी।

#4

रोहित शर्मा

रोहित इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 123* रन की पारी खेली थी। रोहित ने 129 गेंदों का सामना किया था और उनके बल्ले से 15 चौके और 1 छक्का निकला था। उस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 95.34 की रही थी। भारतीय टीम को उस मैच में 9 विकेट से जीत मिली थी। उन्होंने सिर्फ 1 विकेट खोकर 265 रन का लक्ष्य हासिल किया था।