LOADING...
वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज
महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज

Aug 03, 2025
06:18 pm

क्या है खबर?

वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाजों की भूमिका अब सिर्फ दस्तानों तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने बल्ले से भी कई बार इतिहास रचा है। जब कोई विकेटकीपर बल्लेबाज बड़ी पारी खेलता है तो वह न केवल मैच की दिशा बदलता है बल्कि कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम करता है। ऐसे में आइए उन विकेटकीपर बल्लेबाजों के आंकड़ों के बारे में जानते हैं जिन्होंने वनडे इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेली है।

#1

महेंद्र सिंह धोनी (183* रन बनाम श्रीलंका) 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2005 में श्रीलंका के खिलाफ 183* रनों की पारी खेली थी। इस खिलाड़ी ने सिर्फ 145 गेंदों का सामना किया था। उनके बल्ले से 15 चौके और 10 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 126.20 की रही थी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारत ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

#2

क्विंटन डिकॉक (178 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया) 

दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक हैं। उन्होंने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 178 रन की पारी खेली थी। डिकॉक ने सिर्फ 113 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए थे। उनके बल्ले से 16 चौके और 11 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 157.52 की रही थी। कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 294/9 का स्कोर बनाया था। दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था।

#3

लिटन दास (176 रन बनाम जिम्बाब्वे) 

तीसरे स्थान पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास हैं। उन्होंने साल 2020 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ 143 गेंदों का सामना करते हुए 176 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 16 चौके और 8 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 123.07 की रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 322/3 का स्कोर बना दिया था। बांग्लादेश की टीम ने उस मैच में 123 रनों से अपने नाम किया था।

#4

क्विंटन डिकॉक (174 रन बनाम बांग्लादेश) 

इस सूची में चौथे स्थान पर भी डिकॉक ही हैं। उन्होंने साल 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में 174 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 140 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए थे। उनके बल्ले से 15 चौके और 7 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 124.28 की रही थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 382/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में बांग्लादेश 233 रन ही बना पाई थी।