LOADING...
IPL इतिहास में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेली गई सर्वोच्च व्यक्तिगत पारियां, जानिए शीर्ष पर कौन
केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बतौर भारतीय खेली सबसे बड़ी पारी (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL इतिहास में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेली गई सर्वोच्च व्यक्तिगत पारियां, जानिए शीर्ष पर कौन

Apr 26, 2026
02:05 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) द्वारा दिया गया 265 रनों का लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह IPL इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा। इस मुकाबले में DC के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (152*) की शतकीय पारी खेली। यह IPL इतिहास में किसी भी भारतीय द्वारा खेली गई सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी रही है। आइए अन्य खिलाड़ियों पर भी नजर डालते हैं।

#1

केएल राहुल - 152* बनाम PBKS, 2026

PBKS के खिलाफ राहुल की 152* रनों की पारी इस सूची में सबसे ऊपर है। उन्होंने कुल 67 गेंदों का सामना किया और 16 चौकों के साथ 9 छक्के भी जड़े। शुरुआत में नितीश राणा (91) के साथ 220 रनों की साझेदारी में राहुल ने सहायक भूमिका निभाई, लेकिन बाद में उन्होंने तेजी से रन बनाते हुए चौके-छक्के बरसाए। उनके प्रयासों से DC ने 264/2 का स्कोर बनाया, जो IPL इतिहास में उसका सर्वोच्च स्कोर है।

#2

अभिषेक शर्मा - 141 बनाम PBKS, 2025

सूची में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने IPL 2025 में हैदराबाद में PBKS के खिलाफ 55 गेंदों में 141 रन जड़कर टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने पारी में 14 चौके और 10 छक्के लगाए थे। उनके प्रयासों से SRH ने PBKS के 245/6 के स्कोर को मात्र 18.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया था। अभिषेक ने ट्रैविस हेड (66) के साथ मिलकर 171 रनों की शानदार सलामी साझेदारी की थी।

Advertisement

#3

अभिषेक शर्मा - 135 रन बनाम DC, 2026

इस विशिष्ट सूची में अभिषेक ही तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने हैदराबाद में DC के खिलाफ IPL 2026 के मैच में 68 गेंदों पर 135* रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। अभिषेक ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 10 छक्के और 10 चौके जड़े। सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने 3 खिलाड़ियों के साथ 65+ रनों की साझेदारियां कीं, जिसके चलते SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 242/2 का स्कोर बनाया और बाद में 47 रनों से जीत हासिल की।

Advertisement

#4

केएल राहुल - 132* बनाम RCB, 2020

राहुल IPL मैच में 130 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने IPL 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ PBKS से खेलते हुए 69 गेंदों में 132* रन बनाए थे। उस पारी में 14 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उनकी पारी से PBKS ने 206/3 का स्कोर बनाया और बाद में RCB को 109 रनों पर ऑलआउट कर दिया। राहुल और अभिषेक ही IPL में 130+ रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Advertisement