NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्या है खली के नाम का अर्थ? जानिये WWE सुपरस्टार्स के नाम के पीछे की कहानी
    अगली खबर
    क्या है खली के नाम का अर्थ? जानिये WWE सुपरस्टार्स के नाम के पीछे की कहानी

    क्या है खली के नाम का अर्थ? जानिये WWE सुपरस्टार्स के नाम के पीछे की कहानी

    लेखन Neeraj Pandey
    Nov 22, 2018
    11:24 am

    क्या है खबर?

    WWE सुपरस्टार्स को गिमिक लेने पड़ते हैं और उनके हिसाब से अपने नाम को भी बदलना होता है।

    सुपरस्टार्स को अपने पात्र के हिसाब से बढ़िया नाम रखना होता है। कुछ नाम तो ऐसे हैं जिनको इस वजह से लिया गया है, क्योंकि वो अच्छे लगते हैं।

    माइकल शॉन हिकेनबॉटम ने अपना नाम शॉन माइकल्स कर लिया, लेकिन कुछ नामों में काफी गहरा राज होता है।

    आइए आपको बताते हैं उन 5 रेसलर्स के नाम जिनमें गहरे अर्थ छिपे हैं।

    डेमियन सैंडो

    डेमियन सैंडो का नाम एक अगुआ को श्रद्धांजलि है

    डेमियन सैंडो का असली नाम आरोन स्टीवन हदाद है और भले ही वह अब WWE का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अपने समय में उन्होंने कंपनी के साथ काफी हलचल पैदा की थी।

    हालांकि जिस बात के बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता है वो यह है कि सैंडो का नाम बिली सैंडो को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया था।

    बिली को अब तक रेसलिंग को प्रमोट करने वाले लोगों में सबसे ऊपर रखा जाता है।

    योकोज़ुना-रिकिशी

    Anoa'i परिवार के इन सदस्यों के नाम का अर्थ

    योकोज़ुना और रिकिशी WWE जगत में 90 के दशक में काफी सफल रहे थे और काफी मशहूर भी थे।

    इन दोनों का नाता काफी मशहूर रेसलिंग परिवार Anoa'i से था।

    उनके साइज को देखते हुए WWE ने उन्हें सूमो रेसलर के रूप में तैयार किया था।

    'योकोज़ुना' एक सूमो रेसलर को सबसे ज्यादा ऑफऱ किए गए खिताब का नाम है।

    दूसरी तरफ 'रिकिशी' सूमो रेसलर का जापानी अनुवाद है। उनके नाम को केवल जापानी अनुवाद करके रख दिया गया था।

    द ग्रेट खली

    उग्र हिंदू देवी हैं ग्रेट खली की प्रेरणा

    WWE रिंग में कदम रखने वाले सबसे बड़े एथलीट्स में से एक द ग्रेट खली का असली नाम दलीप सिंह है।

    रिंग में दलीप का नाम क्या रखा जाए इसके बारे में काफी सोचा गया फिर दलीप ने खुद ही अपने नाम के लिए सुझाव दिया।

    दलीप ने हिंदू देवी भद्र काली के नाम पर अपना नाम रखने का सुझाव दिया, जिनसे बड़े-बड़े दानव भी नहीं जीत सके थे।

    हालांकि WWE में दलीप डॉमिनेट नहीं कर पाए थे।

    हाकुशी

    हाकुशी ने अपने शरीर के साथ जो किया वह उनके नाम को दर्शाता है

    WWE में हाकुशी के नाम से मशहूर जापान के रेसलर ने कंपनी के साथ 1994 से लेकर 1996 तक 2 साल बिताये थे।

    उनके नाम का अगर अनुवाद किया जाए तो मतलब निकलता है 'सफेद व्यक्ति' या फिर 'कोरा कागज'।

    हाकुशी के शरीर पर बहुत कुछ लिखा हुआ था, मतलब सिर से लेकर पैर तक कहीं भी खाली जगह नहीं बची थी और यह दिखाता है कि वो अपने नाम का भरपूर इस्तेमाल करते थे।

    ब्रोडस क्ले

    ब्रोडस क्ले को उनका नाम कैसे मिला?

    जॉर्ज मर्डोक ने जब WWE के साथ शुरूआत की तो उनका नाम बदलकर ब्रोडस रख दिया गया था।

    प्रारंभिक रूप से उन्हें जी-रिला का नाम दिया गया था।

    लेकिन बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि वो स्नूप डॉग (जिनका असली नाम कैल्विन कोर्डोज़ार ब्रोडस जूनियर है) के सिक्योरिटी गार्ड थे।

    इस खुलासे के बाद मर्डोक का नाम तुरंत बदलकर ब्रोडस क्ले रख दिया गया। मैकमैहन और उनके लेखकों ने एक से बढ़कर एक गिमिक बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद 2,000 से अधिक अवैध प्रवासी बांग्लादेश वापस भेजे गए ऑपरेशन सिंदूर
    WWDC 2025 में ऐपल क्या कुछ कर सकती है लॉन्च?  ऐपल
    अमेरिका के कोलोराडो में इजरायल समर्थकों पर पेट्रोल बम फेंककर जलाने की कोशिश, 6 लोग झुलसे  अमेरिका
    एलन मस्क ने एक्स पर लॉन्च किया एक्सचैट फीचर, मिलेगी बिटकॉइन-स्टाइल सुरक्षा एलन मस्क

    WWE

    WWE के इतिहास की 5 बेस्ट महिला रेसलर्स कुश्ती
    जानें WWE सर्वाइवर सीरीज के 5 सबसे शानदार लम्हों के बारे में कुश्ती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025