Loading...
हेडिंग्ले टेस्ट: ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने पाकिस्तान के खिलाफ लिए 5-5 विकेट, बनाए रिकॉर्ड्स
ओली रॉबिन्सन ने लिया 5 विकेट हॉल (तस्वीर: एक्स/@SussexCCC)

हेडिंग्ले टेस्ट: ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने पाकिस्तान के खिलाफ लिए 5-5 विकेट, बनाए रिकॉर्ड्स

Aug 20, 2026
09:45 am

क्या है खबर?

हेडिंग्ले टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया और उनकी पहली पारी 171 रन पर ही सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5-5 विकेट लिए। इन तेज गेंदबाजों के चलते पाकिस्तान के ज्यादातर बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पाकिस्तान से अब्दुल्ला शफीक ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

उपलब्धि 

कपिल देव के इस मुकाम को किया हासिल  

रॉबिन्सन ने मैच की पहली ही गेंद (0.1 ओवर) पर अजान ओवैस को आउट किया।

इस विकेट के साथ रॉबिन्सन ने एक ऐसा दुर्लभ कारनामा किया जो इससे पहले सिर्फ भारत के कपिल देव ही कर पाए थे।

1983 में कपिल के बाद, रॉबिन्सन ऐसे पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के किसी बल्लेबाज को आउट किया।

कपिल ने 43 साल पहले मैच की पहली गेंद पर मोहसिन खान को आउट किया था।

गेंदबाजी 

ऐसी रही रॉबिन्सन और टंग की गेंदबाजी 

रॉबिन्सन ने 18 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 51 रन देते हुए कुल 5 विकेट लिए। यह उनके टेस्ट करियर का कुल 5वां और पाकिस्तान के खिलाफ पहला 5 विकेट हॉल रहा।

उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 500 विकेट भी पूरे किए।

वहीं, टंग ने 9.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 46 रन देते हुए 5 सफलताएं हासिल की। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा और पाकिस्तान के खिलाफ पहला 5 विकेट हॉल रहा।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड 

रॉबिन्सन और टंग ने बनाया यह रिकॉर्ड 

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि रॉबिन्सन और टंग पाकिस्तान के खिलाफ एक ही पारी में 5-5 विकेट लेने वाली इंग्लैंड की पहली तेज गेंदबाजों की जोड़ी बन गई है।

टेस्ट क्रिकेट में यह 11वां ऐसा मौका है, जब इंग्लैंड के 2 तेज गेंदबाजों ने एक ही पारी में यह कारनामा किया है, और 1998 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है।

क्रिकबज के अनुसार, पाकिस्तान के खिलाफ चौथी बार ऐसा हुआ है।

ADVERTISEMENT

करियर 

ऐसा है रॉबिन्सन और टंग का टेस्ट करियर करियर 

रॉबिन्सन इंग्लैंड में टेस्ट की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने।

इस साल टेस्ट में वापसी करने वाले इस इंग्लिश तेज ने अब तक 22 टेस्ट मैचों में 21.25 की औसत से 88 विकेट लिए हैं।

उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 17.28 की औसत से 14 विकेट लिए हैं।

वहीं, टंग ने 13 टेस्ट मैचों में 28.01 की औसत से 62 विकेट हासिल कर लिए हैं।

ADVERTISEMENT