Loading...
हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से हुए बाहर, नितीश रेड्डी की वापसी तय
हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं

हर्षित राणा अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से हुए बाहर, नितीश रेड्डी की वापसी तय

Sep 10, 2026
10:12 am

क्या है खबर?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज से पहले भारतीय खेमे से बड़ी खबर आ रही है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण इस आगामी सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं, जबकि ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी के टीम में शामिल होने की पूरी संभावना है। उनके गुरुवार (10 सितंबर) को दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ने की संभावना है। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

चिंता

राणा की चोट ने बढ़ाई चिंता

तेज गेंदबाज राणा बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे थे।

वह तेजी से ठीक हो रहे थे, लेकिन उसी दौरान उन्हें एक नई चोट लग गई है, जिसके चलते वह अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो गए हैं।

राणा जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के बाद से ही हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे और अब नई चोट ने उनकी वापसी की राह को और मुश्किल बना दिया है।

राहत

नितीश की वापसी तय

23 वर्षीय ऑलराउंडर नितीश के लिए राहत की खबर है। डेढ़ महीने से CoE में जांघ की चोट का इलाज करा रहे रेड्डी ने मैच फिटनेस टेस्ट पास कर लिए हैं।

उन्होंने पिछले हफ्ते एक और इस हफ्ते 2 मैच खेले। CoE मेडिकल टीम से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद, उनके गुरुवार शाम तक भारतीय टीम के साथ जुड़ने की उम्मीद है।

नितीश ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे के रूप में खेला था।

ADVERTISEMENT

अन्य

बुमराह और सुंदर की फिटनेस पर नजरें

सीरीज के लिए चुने गए अन्य खिलाड़ियों में जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर की उपलब्धता भी फिटनेस मंजूरी पर निर्भर है।

सुंदर को मेडिकल टीम से हरी झंडी मिलने की उम्मीद है, जबकि बुमराह गुरुवार को फिटनेस टेस्ट के लिए उपस्थित हो सकते हैं।

बता दें कि सीरीज के लिए बुमराह, सुंदर, राणा और नितीश का चयन फिटनेस की अधीनता में किया गया था। ऐसे में उनकी उपब्धता पर CoE की मुहर जरूरी है।

ADVERTISEMENT