Loading...
त्रिकोणीय सीरीज: हैरी ब्रूक ने जड़ा श्रीलंका के खिलाफ अपना दूसरा वनडे शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
हैरी ब्रूक ने धमाकेदार पारी खेली (फाइल तस्वीर)

त्रिकोणीय सीरीज: हैरी ब्रूक ने जड़ा श्रीलंका के खिलाफ अपना दूसरा वनडे शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स

Oct 22, 2026
04:47 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान में खेली जा रही त्रिकोणीय वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का चौथा और श्रीलंका के खिलाफ दूसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने 75 गेंदों में पूरा किया। ब्रूक ने अपने वनडे करियर के सभी शतक कप्तान के तौर पर लगाए हैं। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

पारी

ऐसी रही ब्रूक की पारी 

ब्रूक नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने पहली कुछ गेंदें संभल कर खेली और इसके बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने लगे।

उन्होंने श्रीलंका के सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

जो रूट के साथ मिलकर उन्होंने 127 गेंदों में 159 रन जोड़े। रूट 66 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुए।

साल 2026 में ब्रूक के बल्ले से निकला यह दूसरा शतक रहा। उन्होंने इस साल 11 मुकाबले खेले हैं और लगभग 50 की औसत से बल्लेबाजी की है।

श्रीलंका

श्रीलंका के खिलाफ ऐसे हैं ब्रूक के आंकड़े 

श्रीलंका के खिलाफ ब्रूक ने इसी साल अपना पहला मैच खेला था। उन्होंने 7 मुकाबले खेले हैं और इसकी 7 पारियों में लगभग 85 की औसत से 400 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 2 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी निकले हैं। इस खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के ही खिलाफ बनाए हैं।

उसके बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम है। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 315 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

ब्रूक के वनडे करियर पर एक नजर 

ब्रूक ने अपना पहला वनडे 2023 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक 46 मुकाबले खेले हैं और इसकी 46 पारियों में लगभग 40 की औसत से 1,600 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 4 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इसी मैच में आया।

साल 2025 में इस खिलाड़ी ने 15 मैचों की 15 पारियों में 32.21 की औसत से 451 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

इस शानदार शॉट से ब्रूक ने पूरा किया अपना शतक 

ADVERTISEMENT