NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला टी-20 विश्व कप: कप्तान हरमनप्रीत कौर का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    खेलकूद

    महिला टी-20 विश्व कप: कप्तान हरमनप्रीत कौर का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

    महिला टी-20 विश्व कप: कप्तान हरमनप्रीत कौर का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    लेखन मनोज शर्मा
    Feb 06, 2023, 04:09 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिला टी-20 विश्व कप: कप्तान हरमनप्रीत कौर का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
    हरमनप्रीत कौर ने अपना पहला महिला टी-20 विश्व कप 2009 में खेला था (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    महिला टी-20 विश्व कप 2023 की शुरुआत 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में होने जा रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक मजबूत खिताबी दावेदारी के रूप में मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम की कमान अनुभवी हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। इस बड़े मंच पर खुद उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन टीम की दशा और दिशा तय करेगा। आइए हरमनप्रीत के टी-20 विश्व कप और टी-20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    हरमनप्रीत के टी-20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़े 

    दाएं हाथ की विस्फोटक बल्लेबाज हरमनप्रीत ने 146 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 131 पारियों में उन्होंने 28.26 की औसत से 2,940 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 103 के उच्च स्कोर के साथ एक शतक और नौ अर्धशतक दर्ज हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल दिखाते हुए 24.84 की औसत और 6.27 की इकॉनमी रेट से 32 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/23 रहा है।

    हरमनप्रीत का टी-20 विश्व कप मैचों में प्रदर्शन 

    33 साल की इस भारतीय बल्लेबाज ने 2009 से लेकर 2020 तक 30 टी-20 विश्व कप मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 24 पारियों में 19.91 की औसत और 108.78 की स्ट्राइक रेट से 458 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है। भारत की ओर से हरमनप्रीत का एकमात्र शतक विश्व कप में ही आया है। मिताली राज (726) के बाद वह इस मंच पर सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज हैं।

    टी-20 विश्व कप में ये उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं हरमनप्रीत 

    हरमनप्रीत आगामी टी-20 विश्व कप में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर सकती हैं। हरमनप्रीत (146) चार मैच और खेलते ही महिला क्रिकेट में 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी। भारतीय क्रिकेटर टी-20 मैचों में संयुक्त रूप (लिडिया ग्रीनवे) से चौथी सबसे ज्यादा कैच (54) लेने वाली खिलाड़ी हैं। उनसे आगे सूजी बेट्स (79) और जेनी गुन (58) हैं। हरमनप्रीत टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3,000 रन पूरे करने से सिर्फ 60 रन पीछे हैं।

    हरमनप्रीत ने नाम दर्ज हैं ये उपलब्धियां 

    हरमनप्रीत महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांचवीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। महिला टी-20 विश्व कप मैचों में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के (17) भारतीय खिलाड़ी ने ही लगाए हैं। हरमनप्रीत टी-20 विश्व कप में शतक जमाने वाली पांच बल्लेबाजों में से एक है। हरमनप्रीत (88 पारी) भारत की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में तीसरी सबसे कम पारियों में 2,000 रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। मिताली ने ये आंकड़ा 70 और स्मृति मंधाना ने 84 पारियों में छुआ था।

    विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम और शेड्यूल 

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर , राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे। टी-20 महिला विश्व कप में भारत का शेड्यूल: पहला मैच: भारत बनाम पाकिस्तान, 12 फरवरी दूसरा मैच: भारत बनाम वेस्टइंडीज, 15 फरवरी तीसरा मैच: भारत बनाम इंग्लैंड, 18 फरवरी चौथा मैच: भारत बनाम आयरलैंड, 20 फरवरी

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट
    हरमनप्रीत कौर

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: रेमो डिसूजा के कोरियोग्राफ किए हुए चर्चित गाने, जिन पर झूमते हैं दर्शक जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: कॉमेडी के बेताज बादशाह हैं कपिल शर्मा, जानिए कैसा रहा अब तक का सफर कपिल शर्मा
    जन्मदिन विशेष: अजय देवगन के अभिनय की विविधता का प्रमाण हैं उनकी ये लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी  जन्मदिन विशेष
    ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के लिए फायदेमंद हैं ये योगासन, रोजाना करें अभ्यास योगासन

    क्रिकेट समाचार

    LSG बनाम DC: डेविड वार्नर ने जड़ा IPL करियर का 56वां अर्धशतक, बनाया यह खास रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2023: मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  मार्क वुड
    IPL 2023: LSG का लीग में जीत से आगाज, DC के खिलाफ लगाई जीत की हैट्रिक इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG ने DC को दिया 194 रन का लक्ष्य, मेयर्स-पूरन का उम्दा प्रदर्शन   इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने पर टूट गई थीं जेमिमा, कैसे हुई वापसी? जेमिमा रोड्रिगेज
    ICC ने चुनी महिला टी-20 विश्व कप की टीम, भारत से केवल ऋचा घोष को मौका महिला क्रिकेट विश्व कप
    विमेंस प्रीमियर लीग होगा राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म- पूनम यादव विमेंस प्रीमियर लीग
    हरमनप्रीत के रनआउट पर एलिसा हीली का तंज, बोलीं- वह आसानी से क्रीज में पहुंच जाती ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    महिला क्रिकेट

    WPL 2023: मुंबई ने जीता खिताब, जानिए टूर्नामेंट से जुड़े अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, दिल्ली से होगी भिडंत  मुंबई इंडियंस
    WPL एलिमिनेटर: मुंबई ने यूपी को दिया 183 रन लक्ष्य, साइवर-ब्रंट ने लगाया अर्धशतक  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को हराकर फाइनल में किया प्रवेश विमेंस प्रीमियर लीग

    हरमनप्रीत कौर

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लगातार सातवें मैच में गंवाया टॉस विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस की लीग में पहली हार, यूपी वारियर्स ने 5 विकेट से हराया  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने यूपी वारियर्स को दिया 128 रन का लक्ष्य विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराकर प्लेऑफ में किया प्रवेश, लगातार पांचवीं जीत विमेंस प्रीमियर लीग

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023