हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ा पहला वनडे शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 8वां और जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला ही शतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 101 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत भारतीय टीम मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही हरमनप्रीत की पारी और साझेदारी?
भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 रन पर 2 अहम झटके लग गए थे।
उसके बाद बल्लेबाजी पर आई हरमनप्रीत ने सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल (61) के साथ तीसरे विकेट के लिए 124 रन की शतकीय और और दीप्ति शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए भी शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती प्रदान की।
इस दौरान उन्होंने पहले अर्धशतक और फिर शतक पूरा किया। वह अपनी पारी में अब तक 12 चौके जड़ चुकी है।
करियर
कैसा रहा है हरमनप्रीत का वनडे करियर?
हरमनप्रीत ने साल 2009 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 166 मैच खेल चुकी हैं, जिसकी 144 पारियों में करीब 38 की औसत और 77 की स्ट्राइक रेट से 4,641 रन अपने नाम कर चुकी हैं।
इसमें 8 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 171 रन का रहा है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ यह उनके करियर का दूसरा ही वनडे मुकाबला रहा है।