Page Loader
हरमनप्रीत कौर का विश्व रिकॉर्ड, 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं
हरमनप्रीत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड (फोटो: ट्विटर/@BCCIWomen)

हरमनप्रीत कौर का विश्व रिकॉर्ड, 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं

Feb 20, 2023
06:39 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वह पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट को मिलाकर 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनी हैं। महिला टी-20 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ उतरते ही हरमनप्रीत ने यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। 33 वर्षीय हरमनप्रीत ने बीते शनिवार को अपना 149वां मैच खेला था और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाली क्रिकेटर बनी थीं।

करियर

शानदार रहा है हरमनप्रीत का करियर

हरमनप्रीत ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 134 पारियों में 27.97 की औसत 2,993 रन बनाए हैं और सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय हैं। अब तक उन्होंने एक शतक और नौ अर्धशतक लगाए है। अपने 95वें टी-20 मुकाबले में कप्तानी कर रही हरमनप्रीत दूसरी सबसे अधिक मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी हैं। सबसे अधिक मैचों में कप्तानी मेग लैनिंग (99*) ने की है। हाल ही में हरमनप्रीत ने चार्लोट एडवर्डस (93) को पीछे छोड़ा था।