Loading...
हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले हुए फिट, बुमराह पर अनिश्चितता बरकरार
हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले फिट हो गए हैं

हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले हुए फिट, बुमराह पर अनिश्चितता बरकरार

Aug 31, 2026
02:59 pm

क्या है खबर?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 13 सितंबर से दिल्ली में शुरू होने वाली 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राहत की खबर है। TOI के अनुसार, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नितीश रेड्डी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों के लिए अपनी फिटनेस हासिल कर ली है और वे सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। ये दोनों खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे थे।

वापसी

वाशिंगटन सुंदर की भी वापसी की राह हुई आसान

स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के बेहद करीब हैं।

सुंदर ने अपना सप्ताहांत चेन्नई में बिताया और वे इस सप्ताह अंतिम फिटनेस टेस्ट के लिए वापस CoE लौटेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, चयन समिति का व्यावहारिक लक्ष्य सुंदर को अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे छोटे प्रारूप के जरिए धीरे-धीरे टीम में वापस लाना है।

बता दें कि अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली पुरुष चयन समिति इसी सप्ताह सीरीज के लिए चयन बैठक कर सकती है।

अनिश्चितता

बुमराह पर बरकरार है अनिश्चितता

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी CoE में लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ उनके खेलने पर संशय बरकरार है।

टीम प्रबंधन इस साल के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज को देखते हुए बुमराह के वर्कलोड को बेहद सावधानी से संभालना चाहता है।

योजना के मुताबिक, आने वाले समय में बुमराह का मुख्य फोकस टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर रहेगा।

ADVERTISEMENT

वापसी

कब होगी बुमराह की वापसी?

एक सूत्र ने बताया, "बुमराह की रिकवरी अच्छी चल रही है। 2027 विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर योजना यह थी कि वह वनडे और टेस्ट मैचों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, लेकिन घुटने की चोट के कारण ऐसा नहीं हो पाया।"

उन्होंने बताया कि बुमराह के पुनर्वास के दौरान कोई अंतिम समय में बाधा नहीं आती है तो वह एशियाई खेलों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही उनकी भारतीय टीम में वापसी संभव हो पाएगी।

ADVERTISEMENT