अगली खबर
हार्दिक पंड्या मेरे घर आते-जाते रहते हैं, रोहित शर्मा मुझसे काफी बात करते हैं- चेतन शर्मा
लेखन
नीरज पाण्डेय
Feb 15, 2023
10:24 am
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कई बड़े खुलासे किए हैं। जी न्यूज द्वारा किए गए स्टिंग में चेतन ने बताया है कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या से उनके रिश्ते कैसे हैं।
चेतन ने कहा, "हार्दिक मेरे घर आते रहते हैं और मेरे सोफे पर लेटे हुए मुझसे बात करते हैं। रोहित शर्मा मुझसे फोन पर काफी बात करते हैं। कई बार आधे घंटे तक हमारी बात चलती रहती है।"
कप्तानी
लगातार टी-20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं हार्दिक
2022 टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल हारने के बाद से भारतीय टी-20 टीम बदलाव की दिशा में चल रही है। हार्दिक को लगातार टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी जा रही है।
रोहित वनडे और टेस्ट में कप्तानी कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही टी-20 टीम में हार्दिक को स्थाई कप्तान नियुक्त किया जाएगा। रोहित समेत कुछ सीनियर खिलाड़ियों का टी-20 करियर समाप्त हो सकता है।