NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / धोनी पर कमेंट करने वालों पर बरसे रवि शास्त्री, कहा- जूते का फीता बांधना नहीं आता....
    अगली खबर
    धोनी पर कमेंट करने वालों पर बरसे रवि शास्त्री, कहा- जूते का फीता बांधना नहीं आता....

    धोनी पर कमेंट करने वालों पर बरसे रवि शास्त्री, कहा- जूते का फीता बांधना नहीं आता....

    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 26, 2019
    10:07 am

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज़ में क्लीन स्वीप हासिल की और अब उनका अगला टार्गेट बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज़ है।

    इतना कुछ होने के बावजूद एमएस धोनी के बारे में बातें बंद नहीं हो रही हैं और लगातार उनके संन्यास को लेकर तमाम तरह की बातें चल रही हैं।

    भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने धोनी पर कमेंट कर रहे लोगों पर करारा प्रहार किया है।

    बयान

    धोनी पर कमेंट कर रहे लोग अपने जूते का फीता नहीं बांध पाएंगे- शास्त्री

    धोनी पर कमेंट कर रहे लोगों के बारे में शास्त्री ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए सबसे पहले कहा कि उनमें से आधे से ज़्यादा लोग अपने जूते का फीता तक नहीं बांध पाएंगे।

    शास्त्री ने आगे कहा, "देखिए, उन्होंने देश के लिए क्या-क्या हासिल किया है। क्यों लोग उन्हें बाहर होते देखने के लिए इतनी जल्दी में हैं? शायद उनके पास बात करने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है।"

    निर्णय

    15 साल तक खेलने के बाद धोनी जानते हैं सही निर्णय लेना- शास्त्री

    धोनी के बारे में आगे बोलते हुए शास्त्री ने कहा कि धोनी 15 साल तक भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं तो उन्हें पता है कि सही निर्णय कैसे लिया जाता है।

    उन्होंने आगे कहा, "जब उन्होंने टेस्ट से संन्यास लिया तो कहा था कि रिद्धिमान साहा कीपिंग करने के लिए उपयुक्त हैं। आप देख सकते हैं कि धोनी की बात सही थी। ड्रेंसिग रूम में आकर उन्होंने नदीम को मोटिवेशन दिया था।"

    संन्यास

    धोनी चाहे घरेलू क्रिकेट खेलें या संन्यास लें, ये उनका निजी फैसला- प्रसाद

    वहीं, धोनी के संन्यास को लेकर पूछे गए सवाल पर चीफ सेलेक्टर ने कहा था कि यह उनका निजी फैसला होगा।

    उन्होंने कहा था, "वह (धोनी) अब चाहे घरेलू क्रिकेट खेलें या संन्यास ले लें, ये उनका निजी फैसला रहेगा। हम पहले ही भारतीय टीम के भविष्य का रौडमैप तैयार कर चुके हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप हमारी टीम चयन प्रक्रिया को अच्छे से समझ रहे होंगे।"

    2019 विश्व कप

    2019 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं धोनी

    गौरतलब है कि विश्व कप के बाद धोनी ने BCCI से दो महीने की छुट्टी ली थी। इस बीच वह सेना में ट्रेनिंग लेने के लिए जम्मू कश्मीर भी गए थे, जहां उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ 15 दिन बिताए थे।

    इस कारण ही धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर सीमित ओवर की सीरीज़ में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।

    इसके बाद धोनी पिछले महीने संपन्न हुई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ भी नहीं खेले थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम
    रवि शास्त्री

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    महेंद्र सिंह धोनी

    एकतरफा मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रनों से हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम को दूर करनी होगी ये कमियां विराट कोहली
    आलोचकों के निशाने पर आए धोनी के बचाव में उतरे कोहली, कही यह बात इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    आलोचना करने के बाद अब सचिन ने की धोनी की तारीफ, जानें पूरा मामला विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    खिलाड़ियों के चयन को लेकर टीम मैनेजमेंट पर बरसे सुनील गावस्कर, कही ये बड़ी बात विराट कोहली
    रोहित के टिप्स ने मयंक की दोहरा शतक लगाने में मदद की- मयंक अग्रवाल के कोच रोहित शर्मा
    सौरव गांगुली ने इस खिलाड़ी को बताया विश्व का नंबर वन विकेटकीपर रिद्धिमान साहा
    पहले टेस्ट में भारत ने अफ्रीका को 203 रनों से हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स रोहित शर्मा

    रवि शास्त्री

    एडिलेड में जीत के बाद बोले रवि शास्त्री, 'तेल लेने जाए अभ्यास खिलाड़ियों को चाहिए आराम' क्रिकेट समाचार
    टीम चयन को लेकर कोहली के समर्थन में आए कोच रवि शास्त्री, आलोचकों पर साधा निशाना भारत की खबरें
    ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचने का भारतीय टीम को मिलेगा इनाम, हर खिलाड़ी को मिलेगा कैश अवार्ड विराट कोहली
    विश्व कप में चार नंबर पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं विराट कोहली- रवि शास्त्री विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025