Loading...
भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बने गुरनूर बरार, कुलदीप यादव को टीम से किया गया बाहर
गुरनूर बरार टेस्ट टीम का हिस्सा बन गए है (फाइल तस्वीर)

भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बने गुरनूर बरार, कुलदीप यादव को टीम से किया गया बाहर

Nov 14, 2026
10:25 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम की पुरुष चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में गुरनूर बरार को शामिल किया है। वहीं, कुलदीप यादव को घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। इस बीच विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत वेलिंगटन में भारतीय टेस्ट टीम के बाकी सदस्यों के साथ जुड़ गए हैं।

टेस्ट 

ऐसी है भारत की टेस्ट टीम 

भारत की संशोधित टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होगा। पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में 27 नवंबर से शुरू होगा।

वनडे

क्या आखिरी वनडे में खेलेंगे गुरनूर 

गुरनूर अब भारतीय टेस्ट टीम के सदस्यों के साथ जुड़ेंगे। इस वजह से वह 5वें वनडे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वहीं, सीरीज के आखिरी वनडे के लिए उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।

पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर एवं उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

ADVERTISEMENT

करियर

गुरनूर ने नहीं खेला है एक भी टेस्ट मैच 

गुरनूर ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू नहीं किया है। इस खिलाड़ी ने अब तक 22 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं और इसकी 36 पारियों में 26.40 की औसत से 71 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

उन्होंने 5 बार 4 विकेट हॉल लिया है, 2 बार इस खिलाड़ी के नाम 5 विकेट हॉल है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/68 का रहा है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इस तेज गेंदबाज का प्रदर्शन कमाल का रहा है।

ADVERTISEMENT