Page Loader
GT बनाम SRH: जोस बटलर ने IPL में जड़ा 24वां अर्धशतक, पूरे किए 4,000 रन 
जोस बटलर कमाल के फॉर्म में हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

GT बनाम SRH: जोस बटलर ने IPL में जड़ा 24वां अर्धशतक, पूरे किए 4,000 रन 

May 02, 2025
09:10 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपने IPL करियर में 4,000 रन पूरे कर लिए।उन्हें 4,000 पूरे करने के लिए सिर्फ 12 रन की जरूरत थी। बटलर ने अपनी पारी के दौरान 24वां अर्धशतक भी पूरा किया। उनकी शानदार पारी के कारण GT मुकाबले में 224/6 का पहाड़ जैसा स्कोर बना पाई।

तेज

सबसे तेज 4,000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी 

क्रिकबज के अनुसार, बटलर अब IPL में सबसे तेज 4,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की सूची में गेंदों के लिहाज से तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 2,677 गेंदों में पूरा किया है। इस सूची में पहले स्थान पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2,653 गेंदों में 4,000 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स (2,658 गेंद), चौथे पर सूर्यकुमार यादव (2,714 गेंद) और पांचवें स्थान पर डेविड वार्नर (2,809 गेंद) हैं।

पारी

ऐसी रही बटलर की पारी और साझेदारी

बटलर ने मैच में 37 गेंदों का सामना किया और 64 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 172.97 की रही। उन्होंने शुभमन गिल के साथ 37 गेंदों में 62 रन की शानदार साझेदारी निभाई। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर के साथ उन्होंने 34 गेंदों में 57 रन जोड़े। बटलर ने सिर्फ 31 गेंदों में इस संस्करण का अपना 5वां अर्धशतक पूरा किया। वह कमाल के फॉर्म में हैं।

करियर

ऐसा रहा है जोस बटलर का IPL करियर

बटलर ने IPL में 117 मुकाबले खेले हैं। इसकी 116 पारियों में 40.52 की औसत और 149.74 की स्ट्राइक रेट से 4,052 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 7 शतक और 24 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा है। वह 16 बार नाबाद भी रहे हैं। इस संस्करण उन्होंने 10 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 78.33 की औसत और 169.06 की स्ट्राइक रेट से 470 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं।

ट्विटर पोस्ट

बटलर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की