LOADING...
IPL 2026 में उपविजेता रही GT की टीम, आंकड़ों में जानिए सफर
RCB के खिलाफ फाइनल हारी GT (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026 में उपविजेता रही GT की टीम, आंकड़ों में जानिए सफर

May 31, 2026
11:39 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अहमदाबाद में हुए फाइनल में GT ने पहले खेलते हुए 155/8 का स्कोर बनाया। जवाब में RCB ने विराट कोहली की पारी (75*) की मदद से लक्ष्य हासिल किया। GT अपना दूसरा खिताब जीतने से चूक गई। इस सीजन में GT के सफर पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन 

अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही GT 

GT ने IPL 2026 में 9 मैच जीते और 5 में हार का सामना किया। 18 अंको (0.695) के साथ GT की टीम तालिका में दूसरे स्थान पर रही। CSK इकलौती ऐसी रही, जिसके खिलाफ GT ने अपने दोनों मैच जीते। GT के अलावा RCB ने भी लीग स्टेज में 9 मैच जीते और रजत पाटीदार की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर रही थी।

क्वालीफायर

क्वालीफायर में कैसा रहा GT का प्रदर्शन?

क्वालीफायर-1 में GT की टीम RCB के खिलाफ 92 रन से करारी शिकस्त मिली थी। धर्मशाला में खेले गए उस मैच में RCB ने पहले खेलते हुए 254/5 का स्कोर बनाया। जवाब में GT की टीम 162 रन पर ही सिमट गई थी। इसके बाद क्वालीफायर-2 में GT ने RR को 7 विकेट से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया था। मैच में GT ने जीत के लिए मिले 215 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

Advertisement

रन 

इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन 

GT के लिए सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाए। उन्होंने 16 पारियों में 45.75 की औसत और 163.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 732 रन बनाए। सुदर्शन ने 17 पारियों में 45.12 की औसत और 157.98 की स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए। इस बीच उन्होंने एक शतक और 8 अर्धशतक लगाए। जोस बटलर ने 17 पारियों में 37.57 की औसत और 152.46 की स्ट्राइक रेट से 526 रन बनाए।

Advertisement

विकेट 

इन गेंदबाजों ने लिए सर्वाधिक विकेट 

GT के कगिसो रबाडा को पर्पल कैप मिली। उन्होंने इस सीजन में 17 मैचों में 21.59 की औसत के साथ 29 विकेट लिए। फाइनल में उन्होंने एक सफलता हासिल की। GT के अनुभवी स्पिनर राशिद खान ने 24.57 की औसत के साथ 21 विकेट अपने नाम किए। फाइनल में इस स्पिनर ने 25 रन देते हुए 2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 29.58 की औसत के साथ 19 सफलताएं हासिल किए।

Advertisement