Loading...
ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय टीम के खिलाफ अपना सर्वोच्च टी-20 स्कोर बनाया, जानिए उनके आंकड़े
ग्लेन फिलिप्स ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय टीम के खिलाफ अपना सर्वोच्च टी-20 स्कोर बनाया, जानिए उनके आंकड़े

Oct 22, 2026
02:49 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नाबाद 82 रन की पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का कुल 13वां और भारत के खिलाफ तीसरा अर्धशतक साबित हुआ। उनकी पारी की मदद से कीवी टीम ने क्राइस्टचर्च में पहले बल्लेबाजी करते हुए 225/4 का स्कोर बनाया। इस मैदान पर यह कीवी टीम का सर्वोच्च स्कोर है। आइए उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

जोरदार रही फिलिप्स की पारी 

न्यूजीलैंड ने 80 रन के स्कोर पर जब अपना दूसरा विकेट खोया, तब फिलिप्स क्रीज पर आए।

उन्होंने अक्षर पटेल के ओवर में लगातार 3 चौके लगाते हुए अपने इरादे जाहिर किए।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

अंत तक बल्लेबाजी करते हुए वह 40 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए।

जानकारी

फिलिप्स ने भारत के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया  

फिलिप्स ने भारत के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। इससे पहले उनका सर्वोच्च स्कोर 78 रन था। भारत के खिलाफ उन्होंने अब तक 16 पारियों में 26.53 की औसत के साथ 398 रन बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENT

करियर 

फिलिप्स ने सीफर्ट को रनों के मामले में पीछे छोड़ा 

फिलिप्स ने फरवरी 2017 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।

उन्होंने अब तक 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 86 पारियों में 32.88 की औसत और 144.21 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,368 रन अपने नाम किए हैं।

उन्होंने रनों के मामले में टिम सीफर्ट (2,303) को पीछे छोड़ा। वह फिलहाल इस प्रारूप में न्यूजीलैंड की ओर से तीसरे सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया 

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर (संयुक्त रूप से) बनाया। इसी साल तिरुवनंतपुरम में भी कीवी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सभी विकेट खोकर 225 रन बनाए थे। इसके बावजूद न्यूजीलैंड को हार मिली थी।

ADVERTISEMENT