NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / गौतम गंभीर LSG से तोड़ सकते हैं नाता, KKR से जुड़ने के आसार- रिपोर्ट 
    अगली खबर
    गौतम गंभीर LSG से तोड़ सकते हैं नाता, KKR से जुड़ने के आसार- रिपोर्ट 
    गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में पिछले 2 IPL सीजन में शीर्ष 4 में जगह बनाई (तस्वीर: ट्विटर/@LucknowIPL)

    गौतम गंभीर LSG से तोड़ सकते हैं नाता, KKR से जुड़ने के आसार- रिपोर्ट 

    लेखन मनोज शर्मा
    Aug 18, 2023
    10:13 am

    क्या है खबर?

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर आगामी दिनों में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपना नाता तोड़ सकते हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर इस बारे में पूरी तरह से मन बना चुके हैं और किसी भी समय इसकी घोषणा हो सकती है।

    गंभीर LSG के साथ पिछले 2 IPL सीजन से बतौर मेंटर जुड़े हुए थे। उनके मार्गदर्शन में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था।

    आइए इस बारे में और अधिक जानते हैं।

    रिपोर्ट

    LSG के साथ नहीं बैठ रहा गंभीर का तालमेल- रिपोर्ट 

    दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर और फ्रेंचाइजी के बीच पिछले सीजन से ही तालमेल बिगड़ना शुरू हो गया था।

    इसी का परिणाम है कि गंभीर अब आगे फ्रेंचाइजी के साथ काम करने के इच्छुक नहीं हैं। BCCI के एक सूत्र ने इस बारे में संकेत देते हुए कहा है कि गंभीर LSG छोड़ने के लिए तैयार हैं।

    इस बारे में फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने प्रतिक्रिया नहीं दी।

    प्रदर्शन

    गंभीर के मार्गदर्शन में कैसा रहा LSG का प्रदर्शन? 

    गंभीर स्वभाव से भले ही आक्रामक हों, लेकिन उन्हें 'रिजल्ट ओरिएंटेड' व्यक्ति के रूप में जाना जाता है।

    LSG ने गंभीर को दिसंबर, 2021 में टीम का मेंटर बनाया था। उनके मार्गदर्शन में टीम IPL 2022 और IPL 2023 संस्करण में क्वालीफायर तक पहुंचने में कामयाब रही थी।

    इस लिहाज से देखा जाए तो गंभीर का प्रदर्शन काफी अच्छा कहा जाएगा। फिलहाल इस का खुलासा नहीं हुआ है कि किस बात को लेकर गंभीर और फ्रेंचाइजी के बीच तनातनी है।

    जानकारी

    गंभीर के KKR से जुड़ने के आसार 

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर अपने पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ जुड़ सकते हैं। गंभीर के KKR छोड़ने के बाद से ही टीम कुछ खास नहीं कर पाई है। पिछले सीजन में फ्रेंचाइजी ने चंद्रकांत पंडित को मुख्य कोच बनाया था।

    बदलाव

    बदलाव के दौर से गुजर रही है LSG 

    LSG फ्रेंचाइजी वर्तमान में बदलाव के दौर से गुजर रही है। हाल ही में एंडी फ्लावर ने मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था।

    फ्लावर LSG ने नाता तोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से जुड़े चुके हैं। बताया जाता है कि उनके भी फ्रेंचाइजी के साथ कुछ मतभेद थे।

    इस बीच फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को ही पूर्व भारतीय विकेटकीपर और चयन समिति के प्रमुख रहे एमएसके प्रसाद को रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया है।

    आंकड़े

    गंभीर के बतौर कप्तान और खिलाड़ी IPL में आंकड़े 

    गंभीर ने IPL में 129 मैचों में कप्तानी करते हुए 71 में टीम को जीत दिलाई है। उन्होंने अपनी कप्तानी में KKR को 2012 और 2014 में IPL चैंपियन भी बनाया था।

    गंभीर महेंद्र सिंह धोनी (226 मैच, 133 जीत) और रोहित शर्मा (158 मैच, 87 जीत) के बाद तीसरे सबसे सफल IPL कप्तान हैं।

    बतौर बल्लेबाज गंभीर ने IPL करियर में 154 मैचों में 31.23 की औसत और 36 अर्धशतकों के सहारे 4,217 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गौतम गंभीर
    इंडियन प्रीमियर लीग
    लखनऊ सुपर जायंट्स
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH बनाम KKR मुकाबले में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने KKR को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH ने अपने आखिरी मैच में KKR को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025

    गौतम गंभीर

    क्या भारतीय टीम में हो पाएगी धोनी की वापसी? जानिए अब तक किसने क्या कहा क्रिकेट समाचार
    धोनी या गांगुली नहीं, गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी को बताया अपने समय का बेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: कोलकाता नाइटराइडर्स की ऑल-टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मिली जगह कोलकाता नाइट राइडर्स
    पहले DRS टेक्नॉलोजी होती तो 900 टेस्ट विकेट के साथ करियर खत्म करते कुंबले- गौतम गंभीर क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    साई सुदर्शन ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ, बोले- भविष्य में उनसे बात करना चाहूंगा साई सुदर्शन
    WTC फाइनल: रैपिड फायर में अजिंक्य रहाणे ने लॉर्ड्स को बताया पसंदीदा मैदान, देखिए वीडियो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    अर्जुन के लिए वही माहौल बना रहा हूं जो मुझे बचपन में मिला- सचिन तेंदुलकर सचिन तेंदुलकर
    क्या क्रिकेटर यश दयाल ने साझा की इस्लाम विरोधी पोस्ट? जानिए क्या है पूरा मामला यश दयाल

    लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2023: SRH बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH ने LSG के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: SRH ने LSG को दिया 183 का लक्ष्य, क्लासेन ने खेली अच्छी पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: LSG ने SRH को हराकर दर्ज की अपनी छठी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    विश्व कप 2023 की ट्रॉफी ताजमहल पहुंची, पर्यटकों में लगी सेल्फी लेने की होड़ वनडे विश्व कप 2023
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए UAE टीम का ऐलान, वसीम को सौंपी गई कमान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    बेन स्टोक्स वनडे विश्व कप 2023 के लिए संन्यास त्यागकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम में वापस लौटे  बेन स्टोक्स
    सड़क हादसे के बाद अब मैदान पर उतरे ऋषभ पंत ने लगाए चौके-छक्के, देखिए वीडियो ऋषभ पंत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025