Loading...
गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, कहा- मुख्य कोच के दबाव ने मानसिक रूप से थकाया
गौतम गंभीर ने मुख्य कोच की जिम्मेदारियों पर दिया अहम बयान

गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, कहा- मुख्य कोच के दबाव ने मानसिक रूप से थकाया

Nov 02, 2026
12:34 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि भारतीय टीम का मुख्य कोच होने के भारी दबाव और जिम्मेदारियों ने उन्हें मानसिक रूप से थका दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस दबाव को झेलने और परिस्थितियों को संभालने के लिए पूरी तरह मजबूत हैं। यह बयान न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त हुई टी-20 सीरीज के बाद आया है, जिसे भारत ने 3-2 से अपने नाम किया है।

थकान

हां, मैं थका हुआ हूं- गंभीर

गंभीर ने एक यूट्यूब चैनल पर अपनी मानसिक स्थिति और कोचिंग के दबाव पर कहा, "ईमानदारी से कहूं तो, हां, मैं थका हूं, लेकिन मैं इसे संभालने के लिए पर्याप्त मजबूत हूं। मैं जब तक संभव हो, इसे झेलने की ताकत रखता हूं। मैं दबाव झेल सकता हूं, मैं आलोचनाओं की गोली खा सकता हूं। आखिरकार मैं भी एक इंसान हूं, इसलिए कभी-कभी थका हुआ महसूस करना स्वाभाविक है, लेकिन मैं इसे अच्छे से संभालने में सफल रहा हूं।"

स्पष्टता

लोकप्रिय नहीं, सही फैसले लेना मेरा काम- गंभीर

गंभीर ने टीम चयन और प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसलों पर कहा, "यह मेरा काम है। मैंने पहले भी कहा है कि मेरा काम सही फैसला लेना है, लोकप्रिय फैसला लेना नहीं।"

उन्होंने कहा, "ड्रेसिंग रूम में बैठकर ऐसे फैसले लेना बहुत आसान है जिससे लोग खुश हो जाएं, लेकिन मेरा काम ड्रेसिंग रूम को सुरक्षित रखना और उन लोगों को स्पष्टता और समर्थन देना है जिन्होंने लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन किया है।"

ADVERTISEMENT

कार्यकाल

उतार-चढ़ाव से भरा रहा है गंभीर का कार्यकाल

गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी-20 विश्व कप 2026 जीतने जैसी बड़ी ऐतिहासिक सफलताएं देखी हैं।

हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उन्हें कुछ बेहद निराशाजनक हार का सामना भी करना पड़ा है।

गंभीर ने माना कि पिछले 4-5 महीनों में लगातार अलग-अलग प्रारूप, अलग परिस्थितियों और खिलाड़ियों के अलग-अलग व्यवहार को मैनेज करने के कारण वे कई बार मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करते हैं।

ADVERTISEMENT