Loading...
गॉल टेस्ट: ऋषभ पंत के अर्धशतक से भारत ने श्रीलंका को दिया 372 रन का लक्ष्य
ऋषभ पंत ने श्रीलंका में पहला टेस्ट अर्धशतक जड़ दिया है

गॉल टेस्ट: ऋषभ पंत के अर्धशतक से भारत ने श्रीलंका को दिया 372 रन का लक्ष्य

Aug 18, 2026
03:23 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ गॉल टेस्ट के चौथे ने भारत की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (66) खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 20वां और श्रीलंका की सरजमीं पर पहला ही अर्धशतक रहा। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम 193 रन बनाने में सफल रही और मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 372 रन का बड़ा लक्ष्य रखा।

बल्लेबाजी

कैसी रही पंत की पारी और साझेदारी?

भारत को अपनी दूसरी पारी में 81 रन के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल (8) के रूप में तीसरा झटका लगा था।

उसके बाद बल्लेबाजी पर आए पंत ने देवदत्त पडिक्कल (40) के साथ चौथे विकेट के लिए 30 और रविंद्र जडेजा (9) के साथ छठे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी निभाई।

इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वह अपनी पारी में 69 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों से 66 रन बनाकर आउट हुए।

रिकॉर्ड

पंत बने टेस्ट में 100 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय

पंत ने अपनी पारी का दूसरा छक्का लगाते ही टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के भी पूरे किए। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

इसी तरह वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले बेन स्टोक्स (138), ब्रेंडन मैकुलम (107) और एडम गिलक्रिस्ट (100) ही ऐसा कर पाए हैं।

इसी तरह पंत सबसे तेज 100 छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। उन्होंने 89 पारियों में यह कारनामा किया है।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है पंत का टेस्ट करियर?

पंत ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। वह अब तक 42 से अधिक की बेहतरीन औसत से 3,570 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (4,876 रन) के बाद भारत के लिए टेस्ट में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले विकेटकीपर हैं।

बतौर विकेटकीपर उनके नाम 8 शतक और 19 अर्धशतक दर्ज हैं। शतकों के मामले में विश्व स्तर पर उनसे आगे सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट (17) और एंडी फ्लावर (12) ही हैं।

ADVERTISEMENT

पारी

कैसी रही भारत की दूसरी पारी?

भारत का दूसरी पारी में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उसके लिए पंत के अलावा पडिक्क्ल ने 40 और केएल राहुल ने 35 रनों की पारी खेली।

टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। यही कारण रहा कि पूरी टीम 48.5 ओवर में 193 रन पर पवेलियन लौट गई।

श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4/31 के आंकड़े दर्ज किए। इसी तरह प्रभात जयसूर्या ने भी 3 विकेट लेकर प्रभावित किया।

ADVERTISEMENT