गॉल टेस्ट: धनंजय डी सिल्वा ने लगाया अपना 20वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ गॉल टेस्ट में अपनी दूसरी और मैच की चौथी पारी में 59 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का 20वां और भारतीय टीम के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा। उन्होंने जीत के लिए मिले 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यह अर्धशतक लगाया और अपनी टीम का संघर्ष जारी रखा। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
संघर्षपूर्ण रही धनंजय की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने जब 21 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब धनंजय क्रीज पर आए।
उन्होंने सोनल दिनुशा के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी की।
उन्होंने एक छोर से निरंतर रन बनाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 151 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी का अंत रविंद्र जडेजा ने किया।
आंकड़े
ऐसा है धनंजय का टेस्ट करियर
धनंजय ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।
उन्होंने 68 मुकाबले खेले हैं और इसकी 121 पारियों में 39.28 की औसत से 4400 ,रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 13 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 173 रन रहा है।
भारत के खिलाफ उन्होंने 5 टेस्ट की 10 पारियों में 29.11 की औसत से 262 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।