Loading...
गॉल टेस्ट: देवदत्त पडिक्कल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन, जानिए उनके आंकड़े
देवदत्त पडिक्कल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन

गॉल टेस्ट: देवदत्त पडिक्कल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन, जानिए उनके आंकड़े

Aug 18, 2026
02:16 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ गॉल टेस्ट के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की। वह 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान पारी का 33वां रन बनाते ही उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 4,000 रन पूरे हो गए। इससे पहले उन्होंने भारत की पहली पारी में 167 रन की शानदार शतकीय पारी भी खेली थी। आइए उनकी उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

करियर

कैसा रहा है पडिक्कल का प्रथम श्रेणी करियर?

पडिक्कल ने 2018 में प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था। वह अब तक 57 मुकाबलों की 95 पारियों में 43 से अधिक के औसत से 4,011 रन बनाने में सफल रहे हैं।

इसमें 10 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 232 रन का रहा है।

इसी तरह वह भारत के लिए 3 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसकी 5 पारियों में 60.20 की औसत से 301 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

उपलब्धि

पडिक्कल ने गॉल टेस्ट में हासिल की ये अन्य उपलब्धियां

पडिक्कल श्रीलंका में टेस्ट में 200+ रन बनाने वाले तीसरे मेहमान नंबर-3 बल्लेबाज हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (2003 और 1998 में) और बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल (2013 में) ही ऐसा कर पाए थे।

वह 21वीं सदी में भारत के लिए टेस्ट नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज बने हैं।

श्रीलंका में उनसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर वीरेंद्र सहवाग (201*), सचिन तेंदुलकर (203) और शिखर धवन (190) के नाम ही दर्ज है।

ADVERTISEMENT