Page Loader
गाबा टेस्ट: ऋषभ पंत ने हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बने
ऋषभ पंत ने खास उपलब्धि हासिल की है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

गाबा टेस्ट: ऋषभ पंत ने हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय विकेटकीपर बने

Dec 15, 2024
06:33 am

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने खास उपलब्धि हासिल की है। वह टेस्ट क्रिकेट में 150 शिकार करने वाले केवल तीसरे भारतीय विकेटकीपर बने हैं। उनसे पहले सिर्फ सैय्यद किरमानी (198 शिकार) और महेंद्र सिंह धोनी (294 शिकार) ही ऐसा कर पाए थे। गाबा टेस्ट के दूसरे दिन पंत ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उस्मान ख्वाजा का कैच लपका और यह उपलब्धि हासिल की।

रिकॉर्ड

इन भारतीय विकेटकीपर ने किया है सबसे ज्यादा शिकार 

भारत के लिए इन तीनों के अलावा केवल किरण मोरे (130 शिकार), नयन मोंगिया (107 शिकार) और रिद्धिमान साहा (107 शिकार) ऐसे विकेटकीपर हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा शिकार किए हैं। धोनी ने भारत के लिए पहला टेस्ट मैच साल 2005 में खेला था। उन्होंने 90 टेस्ट की 166 पारियों में 256 कैच लपके और 38 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया। आखिरी बार वह 2014 में टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आए थे।

आंकड़े

कैसे रहे हैं पंत के आंकड़े?

पंत ने भारत के लिए पहला टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था। अभी तक इस खिलाड़ी ने 41 मुकाबले खेले हैं और इसकी 80 पारियों में 150* शिकार कर लिए हैं। उन्होंने 135 कैच लपके हैं और 15 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया है। 1 पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 शिकार है। गाबा टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया था। दूसरे दिन बारिश की संभावना कम है।