NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: जानें राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें
    अगली खबर
    IPL 2021: जानें राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

    IPL 2021: जानें राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 08, 2021
    10:21 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। 09 अप्रैल से लीग के 14वें सीजन की शुरुआत होगी और इसका फाइनल 30 मई को खेला जाना है।

    राजस्थान रॉयल्स (RR) सीजन की शुरुआत 12 अप्रैल को करेगी। इस सीजन किसी भी टीम को होम गेम खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

    जानिए RR का इस सीजन का पूरा शेड्यूल, टीम और कुछ अन्य जरूरी बातें।

    शेड्यूल

    IPL 2021 के लिए राजस्थान के मैचों की तारीख

    12 अप्रैल: RR बनाम पंजाब किंग्स।

    15 अप्रैल: RR बनाम DC।

    19 अप्रैल: CSK बनाम RR।

    22 अप्रैल: RCB बनाम RR।

    24 अप्रैल: RR बनाम KKR।

    29 अप्रैल: MI बनाम RR (03:30 बजे)।

    02 मई: RR बनाम SRH (03:30 बजे)।

    05 मई: RR बनाम CSK।

    08 मई: RR बनाम MI।

    11 मई: DC बनाम RR।

    13 मई: SRH बनाम RR।

    16 मई: RR बनाम RCB (03:30 बजे)।

    18 मई: KKR बनाम RR।

    22 मई: पंजाब किंग्स बनाम RR।

    IPL 2021 नीलामी

    राजस्थान ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

    दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के लिए यह नीलामी काफी शानदार रही। उन्हें RR ने 16.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा और टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया।

    इसके अलावा टीम ने शिवम दुबे (4.4 करोड़ रुपये), चेतन सकारिया (1.2 करोड़ रुपये), मुस्तफिजुर रहमान (एक करोड़ रुपये), लियाम लिविंगस्टोन (75 लाख रुपये), केसी करिअप्पा (20 लाख रुपये), आकाश सिंह (20 लाख रुपये) और कुलदीप यादव (20 लाख रुपये) को खरीदा है।

    स्क्वॉड

    14वें सीजन के लिए ऐसी है राजस्थान की पूरी टीम

    संजू सैमसन (कप्तान), कुलदीप यादव, बेन स्टोक्स, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, क्रिस मॉरिस, एंड्रयू टाई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मयंक मर्कंडे, शिवम दुबे, केसी करिअप्पा, महिपाल लोमरोर, मुस्तफिजुर रहमान, डेविड मिलर, लियाम लिविंगस्टोन, जोस बटलर, मनन वोहरा और रियान पराग।

    टीम न्यूज

    सैमसन बने हैं कप्तान, हेडकोच को हटाया गया

    RR ने स्टीव स्मिथ को रिलीज करने के बाद युवा संजू सैमसन को इस सीजन के लिए अपना कप्तान बनाया है। इसके अलावा टीम ने हेडकोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को हटा दिया है।

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेडकोच और भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच की भूमिका निभा चुके ट्रेवर पेनी को 'लीड असिस्टेंट कोच' बनाया गया है। फ्रेंचाइजी ने किवी लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को अपनी सपोर्ट स्टॉफ टीम में शामिल किया है।

    इतिहास

    पहले सीजन में ही चैंपियन बनी थी राजस्थान

    पहले सीजन में ही शेन वॉर्न की अगुवाई में राजस्थान ने अंडरडॉग रहते हुए टाइटल पर कब्जा जमाया था। 2008 में खिताब जीतने के बाद 2013, 2015 और 2018 में वे प्ले-ऑफ तक पहुंचे थे।

    स्पॉट-फिक्सिंग के मामले में 2016 और 2017 सीजन के लिए उन्हें लीग से निलंबित किया गया था। वे तीन बार सातवें, दो बार छठे और एक बार पांचवें और एक बार अंतिम स्थान पर रहे हैं।

    IPL 2020 में RR अंतिम स्थान पर रही थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021 नीलामी: उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा क्रिकेट समाचार
    IPL 2021 नीलामी: राजस्थान रॉयल्स ने 4.4 करोड़ रुपये में शिवम दुबे को खरीदा IPL 2021
    IPL 2021 नीलामी: लीग इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने कृष्णप्पा गौतम IPL 2021
    IPL 2021 नीलामी: चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपये में चेतेश्वर पुजारा को खरीदा IPL 2021

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम इंग्लैंड: चौथे टेस्ट का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत सभी जरुरी बातें इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विजय हजारे ट्रॉफी: इन टीमों ने नॉकआउट में किया प्रवेश, ऐसा रहा सफर घरेलू क्रिकेट
    टेस्ट में कप्तानी के आधार पर धोनी और कोहली का तुलनात्मक विवरण विराट कोहली
    शादी करने जा रहे हैं जसप्रीत बुमराह, इसी कारण नहीं खेल रहे अंतिम टेस्ट- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स से होगा कोलकाता नाइटराइडर्स का मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट और ड्रीम इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: कोलकाता नाइटराइडर्स ने दी राजस्थान रॉयल्स को मात, जानें मैच में बनने वाले रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020: RCB से होगा RR का सामना, जानिए पिच रिपोर्ट और अन्य बड़ी बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ी खुशखबरी, टीम से जुड़ने वाले हैं बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025