Loading...
IPL 2020: जानें मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

IPL 2020: जानें मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल, टीम और अन्य बातें

लेखन Neeraj Pandey
Sep 08, 2020
01:06 pm

क्या है खबर?

इंडियन सुपर लीग (IPL) का 13वां सीजन 19 सितंबर से UAE में शुरु होने वाला है। सीजन का पहला मुकाबला लीग की दो सबसे सफल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाना है। पिछले सीजन की चैंपियन MI इस सीजन भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। सीजन शुरु होने से पहले जानिए लीग की सबसे सफल टीम रहने वाली MI का पूरा शेड्यूल।

जानकारी

इस सीजन खेले जाएंगे 10 डबल हेडर्स

इस सीजन जिस दिन दो मैच खेले जाएंगे उस दिन पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे शुरु होगा। नीचे दिए गए शेड्यूल में 03:30 बजे शुरू होने वाले मैचों के सामने समय लिखा है, बाकी सभी मैच 07:30 बजे शुरू होंगे।

शेड्यूल

MI के सभी मैचों की तारीख

19 सितंबर: MI बनाम CSK

23 सितंबर: MI बनाम KKR

28 सितंबर: MI बनाम RCB

01 अक्टूबर: MI बनाम KXIP

04 अक्टूबर: MI बनाम SRH (03:30 बजे)

06 अक्टूबर: MI बनाम RR

11 अक्टूबर: MI बनाम DC

16 अक्टूबर: MI बनाम KKR

18 अक्टूबर: MI बनाम KXIP

23 अक्टूबर: MI बनाम CSK

25 अक्टूबर: MI बनाम RR

28 अक्टूबर: MI बनाम RCB

31 अक्टूबर: MI बनाम DC (03:30 बजे)

03 नवंबर: MI बनाम SRH

ADVERTISEMENT

टीम

MI द्वारा खरीदे और रिटेन किए गए खिलाड़ी

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: क्रिस लिन (दो करोड़ रूपये), नाथन कूल्टर-नाइल (आठ करोड़ रूपये), सौरभ तिवारी (50 लाख रूपये), मोहसिन खान (20 लाख रूपये), दिग्विजय देशमुख (20 लाख रूपये), प्रिंस बलवंत राय (20 लाख रूपये)।

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रोहित शर्मा (कप्तान), शेर्फेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, अनमोलप्रीत सिंह, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, मिचेल मैक्लेनहन, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, जयंत यादव, केरान पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, अंकुल रॉय, ईशान किशन, क्विंटन डी कॉक और आदित्य तारे।

ADVERTISEMENT

क्या आप जानते हैं?

इस सीजन नहीं खेलेंगे मलिंगा

लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाले लसिथ मलिंगा इस सीजन नहीं खेलेंगे। उन्होंने निजी कारणों से सीजन मिस करने का फैसला लिया है। MI ने उनकी जगह जेम्स पैटिंसन को साइन किया है।

इतिहास

सबसे ज्यादा बार IPL जीतने वाली टीम है MI

हमेशा सितारों से सजी रहने वाली MI ने 2013 में पहली बार रोहित शर्मा की अगुवाई में खिताब पर अपना कब्जा जमाया था।

इसके बाद 2015, 2017 और 2019 में भी उन्होंने खिताब जीता और सबसे ज्यादा चार बार खिताब जीतने वाली टीम बने थे।

अब तक खेले 12 में से छह सीजन में ही वे प्ले-ऑफ तक पहुंचे हैं।

छह में से केवल बार ऐसा हुआ है कि प्ले-ऑफ में जाने के बाद वे फाइनल में नहीं पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENT