WPL 2027 का पूरा कार्यक्रम और अन्य सभी प्रमुख जानकारी
क्या है खबर?
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की शुरुआत 14 जनवरी को गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच से होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शेड्यूल की घोषणा की है, जिसके मुताबिक, वडोदरा (कोटाम्बी स्टेडियम) और मुंबई (ब्रेबोर्न स्टेडियम) में आगामी सीजन के सभी मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के दौरान दोनों शहरों में कुल 11-11 मैच खेले जाएंगे, जिसमें वडोदरा 14 से 24 जनवरी तक पहले 11 लीग मैचों की मेजबानी करेगा।
वडोदरा
14 जनवरी से शुरू होगा वडोदरा लेग
14 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
15 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स
16 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
17 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस
18 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
19 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्स
20 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
21 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम RCB
23 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम MI
24 जनवरी: यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
मुंबई
26 जनवरी से मुंबई में होंगे मैच
26 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
27 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
28 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स
29 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
30 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
31 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
1 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
2 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स
3 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स
फाइनल
7 फरवरी को खेला जाएगा फाइनल मैच
लीग स्टेज के समापन के बाद 5 फरवरी को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा और आखिर में 7 फरवरी को खिताबी मैच होना है। ये दोनों नॉकऑउट मैच भी मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे।
WPL के ठीक बाद 6 टीमों के बीच महिलाओं की चैंपियंस ट्रॉफी भी मुंबई और वडोदरा के मैदानों पर खेली जाएगी।
पहली बार आयोजित होने जा रहा ये टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी तक खेला जाएगा।
RCB
पिछले सीजन में RCB ने जीता था खिताब
WPL 2026 के मैच भी मुंबई और वडोदरा में ही खेले गए थे।
5 फरवरी को वडोदरा में खिताबी मैच खेला गया था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट हराते हुए अपना दूसरा खिताब जीता था।
RCB से स्मृति मंधाना पिछले सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थी।
उन्होंने 9 पारियों में 53.85 की औसत और 153.25 की स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए थे।