LOADING...
फ्रेंच ओपन 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्लेवियो कोबोली को हराते अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता खिताब (तस्वीर: एक्स/@rolandgarros)

फ्रेंच ओपन 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्लेवियो कोबोली को हराते अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता

Jun 07, 2026
11:14 pm

क्या है खबर?

फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इटली के फ्लेवियो कोबोली को 6-1, 4-6, 6-4, 6-7 (5) और 6-1 से हराते हुए खिताब पर कब्जा किया। यह उनके टेनिस करियर का पहला ग्रैंड स्लैम साबित हुआ। वह इससे ऑस्ट्रेलियन ओपन और US ओपन में उपविजेता रहे थे। यह दूसरी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव का दूसरा ही फ्रेंच ओपन फाइनल था, जिसकी चुनौती को उन्होंने पहली बार पार किया।

फाइनल 

इस तरह से रहा फाइनल मुकाबला 

पहला सेट में ज्वेरेव के सामने कोबोली बेरंग नजर आए। इटली के इस युवा खिलाड़ी ने पहले सेट में लगातार गलतियां की, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। हालांकि, दूसरे सेट को कोबोली ने 6-4 से जीतते हुए अपना संघर्ष जारी रखा। इसके बाद तीसरे सेट को गंवाने के बाद कोबोली ने चौथे सेट को टाईब्रेक के जरिए अपने नाम किया। आखिर में निर्णायक सेट में ज्वेरेव ने वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

सफर 

ऐसा रहा कोबोली का फाइनल तक का सफर 

पहला राउंड: आंद्रिया पेलेग्रिनो को 6-4, 7-6(4), 6-3 से हराया दूसरा राउंड: वू यीबिंग को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया तीसरा राउंड: लर्नर टिएन को 6-2, 6-2, 6-3 से हराया चौथा राउंड: जकारि स्वाजदा को 6-2, 6-3, 6-7(3), 7-6(5) से हराया क्वार्टर फाइनल: फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराया सेमीफाइनल: मैटियो अर्नाल्डी के वॉकओवर से आगे बढ़ा (अर्नाल्डी ने अस्वस्थ होने के चलते मैच से नाम वापस ले लिया)

Advertisement

अलेक्जेंडर ज्वेरेव

अलेक्जेंडर ज्वेरेव का फाइनल तक का सफर

पहला राउंड: बेंजामिन बॉन्जी को 6-3, 6-4, 6-2 से हराया दूसरा राउंड: टॉमस माखाच को 6-4, 6-2, 6-2 से हराया तीसरा राउंड: क्वेंटिन हालिस को 6-4, 6-3, 5-7, 6-2 से हराया चौथा राउंड: जेस्पर डी जोंग को 7-6(3), 6-4, 6-1 से हराया क्वार्टर फाइनल: राफेल जोडार को 7-6(3), 6-1, 6-3 से हराया सेमीफाइनल: याकुब मेंसिक को 7-5, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया

फाइनल 

इससे पहले 3 ग्रैंड स्लैम फाइनल हार चुके थे ज्वेरेव

ज्वेरेव ने इससे पहले रोलां गैरां 2024 का फाइनल खेला था। तब उन्हें 5 सेट तक चले फाइनल में कार्लोस अल्काराज से हार मिली थी। इसके अलावा ज्वेरेव को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के फाइनल में जानिक सिनर ने सीधे सेट में हराया था। वहीं, ज्वेरेव 2020 के US ओपन के फाइनल में डोमिनिक थिएम से हार गए थे। वो फाइनल मैच 5 सेट तक चला था।

हेड-टू-हेड 

ज्वेरेव ने कोबोली के खिलाफ जीता अपना चौथा मैच 

ज्वेरेव ने कोबोली (ATP टूर) के खिलाफ अपना चौथा मैच जीता। अब आमने-सामने हुए मुकाबलों में कोबोली के मुकाबले जर्मन खिलाड़ी ज्वेरेव 4-1 से आगे हैं। कोबोली की एकमात्र जीत इस साल की शुरुआत में म्यूनिख सेमीफाइनल में हुई थी। अब रोलां गैरां में इस जर्मन खिलाड़ी का जीत हार का रिकॉर्ड 45-10 है। वहीं, ग्रैंड स्लैम में ज्वेरेव ने 125 मैच जीते हैं और 40 में हार का सामना किया है।

Advertisement