Page Loader
WWE: पूर्व रेसलर सारा ली का 30 साल की उम्र में निधन
सारा ली का निधन (तस्वीर: ट्विटर/@TDWRE)

WWE: पूर्व रेसलर सारा ली का 30 साल की उम्र में निधन

Oct 07, 2022
01:41 pm

क्या है खबर?

WWE की पूर्व रेसलर सारा ली का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। उसकी मां ने इसकी पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक बयान साझा किया है। हालांकि, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सारा 2015 वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट रियलिटी प्रतियोगिता सीरीज 'टफ इनफ' की विजेता थीं। इसके बाद उन्होंने कुछ महीने NXT में लाइव शो में भाग लिया था। इस खबर पर नजर डालते हैं।

नोट

सारा की मां ने लिखा नोट

सारा की मां ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखकर जानकारी दी है। उनकी मां टेरी ली ने एक बयान में लिखा, 'भारी मन से हम इस खबर को साझा कर रहे हैं कि हमारी सारा वेस्टन जीसस के साथ रहने चली गई हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी सदमे में हैं और व्यवस्था पूरी नहीं हुई है। हम चाहते हैं कि आप सम्मानपूर्वक हमारे परिवार के साथ शोक मनाएं।'

ट्विटर पोस्ट

WWE ने भी शोक व्यक्त किया

जानकारी

सारा को हुआ था साइनस संक्रमण

हाल ही में सारा को साइनस संक्रमण हो गया था, लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने पोस्ट किया था कि वह काम करने के लिए काफी अच्छा महसूस कर रही हैं।

जानकारी

सारा से जुड़ी अहम जानकारी

सारा की शादी पूर्व WWE रेसलर वेस्टिन ब्लेक से हुई थी। वे तीन बच्चों के माता-पिता हैं। मिडलैंड डेली न्यूज के मुताबिक, सारा अमेरिका के मिशिगन के छोटे से शहर होप की रहने वाली थीं। उन्होंने सैनफोर्ड मिशिगन में मेरिडियन हाई स्कूल से स्नातक की थी। वह वहां ट्रैक टीम में थी और एक प्रतिस्पर्धी पावर-लिफ्टर भी थी। ली को WWE से 2016 में रिलीज किया गया था।

WWE

WWE ने 2016 में अपना आखिरी मैच खेली थीं सारा

सारा ली ने WWE के लिए अपना आखिरी मैच अगस्त 2016 में खेला था। उन्होंने अपने उस आखिरी मैच में लिव मॉर्गन के साथ टीम बनाकर आलिया और बिली के का सामना किया था। इसके बाद सारा को रिलीज कर दिया गया था। सारा के निधन की खबर सुनने के बाद एलेक्सा ब्लिस, बैकी लिंच, मिक फोली जैसे कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख प्रकट किया है।