LOADING...
पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर विराट कोहली ने जताया शौक
विराट कोहली के साथ खेले थे अमनप्रीत सिंह (तस्वीर: एक्स/@palapitta9)

पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर विराट कोहली ने जताया शौक

May 07, 2026
02:45 pm

क्या है खबर?

भारत के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी और पंजाब के तेज गेंदबाज रहे अमनप्रीत सिंह गिल का सिर्फ 36 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार सुबह चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। उनकी मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। अमनप्रीत के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। वह तेज गेंदबाज थे और अंडर-19 स्तर पर विराट कोहली के साथ खेल चुके हैं। कोहली ने भी अमनप्रीत के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

बयान

कोहली और युवराज सिंह ने कही ये बात 

कोहली ने एक्स पर लिखा, 'अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और बेहद दुखी हूं। उनके परिवार और करीबियों को इस कठिन समय में शक्ति और साहस मिले, यही प्रार्थना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।' युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, 'अमनप्रीत के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। शुरुआती दिनों में हमने साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। वह शांत स्वभाव के, मेहनती और क्रिकेट से प्यार करने वाले खिलाड़ी थे।'

IPL

IPL का भी हिस्सा रहे हैं अमनप्रीत

अमनप्रीत का प्रथम श्रेणी करियर 2006 से 2009 तक रहा। इस दौरान उन्होंने पंजाब क्रिकेट टीम के लिए 6 मुकाबले खेले और 11 विकेट हासिल किए थे। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले संस्करण में पंजाब किंग्स (PBKS) का हिस्सा रहे थे। हालांकि, वह एक भी मैच नहीं खेले। संन्यास के बाद उन्होंने पंजाब की सीनियर चयन समिति में भी सेवाएं दी थीं। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने भी एक्स पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement