पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल बने BCB के नये अध्यक्ष
क्या है खबर?
बांग्लादेश सरकार ने पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंगलवार को बांग्लादेश सरकार ने अमीनुल इस्लाम के नेतृत्व वाले BCB बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को भंग करने के बाद ये फैसला किया है। बता दें कि अमीनुल पर आरोप लगे थे कि वह मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। ऐसे में यह बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बदलाव है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
समिति
समिति में इनका नेतृत्व करेंगे तमीम इकबाल
क्रिकइंफो के मुताबिक, 37 वर्षीय तमीम BCB के सबसे कम उम्र के प्रमुख बने हैं और वे 11-सदस्यीय तदर्थ समिति का नेतृत्व करेंगे, जिसमें बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मिन्हाजुल अबेदिन और पूर्व क्रिकेटर तथा टीवी कमेंटेटर अथर अली खान शामिल हैं। समिति के अन्य सदस्य रश्ना इमाम, मिर्जा यासिर अब्बास, सैयद इब्राहिम अहमद, इसराफिल खसरू, तंजिल चौधरी, सलमान इस्फहानी, रफीकुल इस्लाम और फहीम सिन्हा हैं।
आरोप
अमीनुल इस्लाम से नाखुश थे निदेशकों
अमीनुल के कार्यकाल में, बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत में खेले गए टी-20 विश्व कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था। इस मामले में काफी विवाद देखने को मिला था, जिसे अमीनुल सही से संभाल नहीं सके थे। हाल ही में BCB से 6 से ज्यादा निदेशकों ने इस्तीफा दे दिया है। BCB पर खेल मंत्रालय का दबाव लगातार बढ़ रहा था, इसके बाद अमीनुल को उनके पद से हटाया गया।
करियर
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15,000 से अधिक रन बना चुके हैं तमीम
तमीम ने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इससे पहले उन्होंने जुलाई 2023 में संन्यास लेने का फैसला किया था, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने इसे बदला था। उन्हें ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए वापसी करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 70 टेस्ट, 243 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 15,000 से अधिक रन बनाए हैं।