Loading...
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स ने पुर्तगाल के लिए जड़ा पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक, जानिए आंकड़े
ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स ने पुर्तगाल के लिए पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिया है

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स ने पुर्तगाल के लिए जड़ा पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक, जानिए आंकड़े

Aug 21, 2026
03:26 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके अनुभवी ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स ने पुर्तगाल क्रिकेट टीम से अपनी नई पारी की शुरुआत बेहद सनसनीखेज अंदाज में की है। हेनरिक्स ने चेकिया के खिलाफ ICC पुरुष टी-20 विश्व कप क्वालिफायर मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पुर्तगाल के लिए अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिया। इसकी बदौलत पुर्तगाल ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज कर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

बल्लेबाजी

कैसी रही हेनरिक्स की बल्लेबाजी?

फिनलैंड में खेले गए मुकाबले में कप्तान हेनरिक्स ने 51 गेंदों में 111 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनकी स्ट्राइक रेट 217 से अधिक रही।

इससे पुर्तगाल ने 211/6 का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद मैच में बारिश ने खलल डाला।

रुकावट के समय चेकिया टीम 8.5 ओवरों में 24 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। अंततः डकवर्थ लुईस (DLS) नियम से पुर्तगाल ने 91 रनों से जीत दर्ज कर ली।

प्रदर्शन

हेनरिकेस ने अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय कार्यकाल में किया शानदार प्रदर्शन

39 वर्षीय हेनरिकेस साल 2009 और 2021 के बीच सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया के लिए 44 मैच खेले थे और हाल ही में उन्होंने पुर्तगाल के लिए खेलना शुरू किया।

उन्हें तुरंत ही विश्व कप क्वालीफाइंग अभियान का कप्तान नियुक्त कर दिया गया।

पुर्तगाल की जर्सी में हेनरिकेस के पहले तीन स्कोर 66*, 1 और 111 हैं। ऑस्ट्रेलिया से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक न बनाने के बावजूद उन्होंने पुर्तगाल के लिए शतक जड़ा और देश के तीसरे शतकवीर बन गए।

ADVERTISEMENT

उम्मीद

पुर्तगाल को टी-20 विश्व कप जिताना चाहते हैं हेनरिक्स

हेनरिक्स का जन्म पुर्तगाल के मदीरा द्वीप स्थित फंचल में हुआ था, लेकिन बचपन में ही वे अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया चले गए थे।

उन्होंने 2006 के अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की। उसके बाद राष्ट्रीय टीम के लिए 4 टेस्ट, 16 वनडे और 24 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने आखिरी मैच 2021 में खेला था। वह अब टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की इटली की सफलता की कहानी दोहराना चाहते हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है हेनरिक्स का टी-20 करियर?

क्रिकइंफो के अनुसार, हेनरिक्स ने अपना पहला टी-20 शतक जड़ा है और उनके नाम 28 अर्धशतक भी हैं।

कुल मिलाकर, इस अनुभवी खिलाड़ी ने 304 मैचों में 27.05 के औसत और 128.55 के स्ट्राइक रेट से 5,925 रन बनाए हैं।

उनके खाते में 8.21 की इकॉनमी से लिए गए 120 विकेट भी शामिल हैं।

3 बार बिग बैश लीग (BBL) चैंपियन रह चुके हेनरिक्स BBL पुरुष वर्ग में सबसे अधिक 154 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

ADVERTISEMENT