NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE के इन सुपरस्टार्स की खराब और भद्दी एंट्री देख आप भी हंस पड़ेंगे, देखें वीडियो
    अगली खबर
    WWE के इन सुपरस्टार्स की खराब और भद्दी एंट्री देख आप भी हंस पड़ेंगे, देखें वीडियो

    WWE के इन सुपरस्टार्स की खराब और भद्दी एंट्री देख आप भी हंस पड़ेंगे, देखें वीडियो

    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 14, 2019
    01:29 pm

    क्या है खबर?

    WWE रेसलर्स के लिए उनकी एंट्री काफी महत्वपूर्ण चीज होती है। कई रेसलर्स हैं जो मात्र अपनी एंट्री से ही पूरे अरेना को अपने पैरों पर खड़ा होने को मजबूर कर देते हैं।

    हालांकि, कुछ रेसलर्स ऐसे भी रहे हैं जिनकी एंट्रेंस WWE के हिसाब से काफी निराशाजनक रहती है। इनकी एंट्री देखकर लोगों को हंसी आती है।

    देखें, WWE के पांच सबसे खराब एंट्री लेने वाले रेसलर्स के वीडियो।

    बूगीमैन

    कंपनी का सबसे भद्दा और अजीब रेसलर

    यदि WWE इतिहास के सबसे भद्दे और अजीब रेसलर की बात की जाएगी तो उसमें बूगीमैन का नाम सबसे पहले आएगा।

    लाल और काले रंग से पूरी तरह रंगा हुआ चेहरा और हाथ में एक बड़ी सी घड़ी लेकर एंट्री लेने वाले इस रेसलर को देखकर किसी को भी घिन आ जाए।

    इसके अलावा बूगीमैन अपने साथ ढेर सारे केचुए लेकर आते थे जिन्हें वह जिंदा ही खाते थे। इस तरह की एंट्री वाकई में काफी घिनौनी है।

    स्टिंग

    डार्क थीम में आने वाला जोकर

    वास्तव में डार्क थीम केवल द अंडरटेकर को ही सूट करती है। उनके आने पर दिखने वाले थीम से लोगों को डर लगता है।

    अंडरटेकर के अलावा किसी के ऊपर यह थीम मजाक लगती है। स्टिंग का एंट्री लेने का तरीका भी लगभग कुछ ऐसा ही था।

    खुद को बैटमैन सीरीज़ के जोकर के रूप में दिखाने वाले स्टिंग जब आते थे तब पूरा अरेना काला हो जाता था जिसके देखकर किसी को भी घुटन हो सकती है।

    पापा शैंगो

    तंत्र-मंत्र दिखाने वाला रेसलर

    पापा शैंगो के करैक्टर को कंपनी ने तांत्रिक के रूप में दिखाया था। वास्तव में इस बारे में सोचकर भी हंसी आती है कि कंपनी ऐसा भी कुछ कर सकती है।

    एंट्री लेते समय पापा शैंगो के हाथ में एक खोपड़ी और छोटी सी छड़ी होती थी। चेहरे को पेंट से पूरी तरह रंग दिया जाता था।

    रिंग में आने के बाद जब वह अपनी तंत्र विद्या दिखाते तो वह मजाक जैसा लगता था।

    जैक स्वैगर

    गुरिल्ला की तरह एंट्री लेने वाला रेसलर

    जैक स्वैगर का WWE करियर काफी सफल नहीं रहा। उन्हें हमेशा मिड-कॉर्डर के रूप में इस्तेमाल किया गया।

    वह जब एंट्री लेते थे तब अपनी छाती को दोनों हाथों से पीटते हुए आते थे। शायद वह खुद को गुरिल्ला दिखाने की कोशिश करते थे।

    इसके बाद वह रैंप पर ही पुशअप करना शुरु कर देते थे। मतलब हद ही हो जाती थी। लोग उनके एंट्रेंस को देखने के बाद हंसने पर मजबूर हो जाते थे।

    बैरन कॉर्बिन

    एकदम थकाऊ सी एंट्री लेने वाले रेसलर

    आमतौर पर देखा गया है कि WWE सुपरस्टार्स एनर्जी से भरे हुए होते हैं। रिंग में पहुंचने से पहले ही वे इतनी एनर्जी दिखा देते हैं कि लोग झूम उठें।

    हालांकि, बैरन कॉर्बिन के साथ बिल्कुल उल्टा है। वह धीरे-धीरे रैंप पर चलते हुए आते हैं।

    बॉलीवुड के किसी हीरो की तरह अपने दोनों हाथ हवा में उठाकर वह मुस्कुराते रहते हैं और फिर थकाऊ चाल में रिंग की तरफ चलते जाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े IPL 2025
    अथिया शेट्टी ने छोड़ा बॉलीवुड, पिता सुनील शेट्टी ने किया ये बड़ा खुलासा अथिया शेट्टी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर के नाल एयरबेस पहुंचे, करणी माता मंदिर में भी किए दर्शन नरेंद्र मोदी
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और राज शांडिल्य की फिल्म से जुड़े आमिर खान, सामने आएगा अनदेखा अवतार  आमिर खान

    WWE

    WWE: जानिए एलिमिनेशन चैंबर से जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े WWE रेसलमेनिया
    WWE: इस हफ्ते स्मैकडाउन लाइव पर हुई ये 5 बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE रेसलमेनिया
    जानिए, WWE की बेहतरीन महिला रेसलर बैकी लिंच के बारे में कुछ रोचक बातें WWE रेसलमेनिया
    WWE: द अंडरटेकर की वापसी बारे में बड़ा खुलासा, रेसलिंग जगत हुआ सन्न WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: देखें एलिमिनेशन चैंबर पर हुई अब तक की सबसे बड़ी घटनाओं के वीडियो WWE
    WWE: हॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ से काफी मिलती हैं इन महिला रेसलर्स की शक्ल WWE
    WWE: इस हफ्ते रॉ पर हुई ये 5 बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE
    WWE: पूर्व महिला सुपरस्टार पेज़ के बारे में वो दिलचस्प बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे WWE

    WWE स्मैकडाउन

    एडल्ट फिल्मों की हीरोइन से लेकर इन महिलाओं के साथ रहा है जॉन सीना का रिश्ता WWE
    WWE एलिमिनेशन चैंबर: फिन बैलर और द उसोज़ ने जीते टाइटल, जानें अन्य मैचों के परिणाम WWE
    WWE: आपके चहेते सुपरस्टार्स के फिनिशिंग मूव्स बचपन की याद दिला सकते हैं, देखें वीडियो WWE
    WWE: देखें, ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन के 5 बेस्ट मैच के वीडियो WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025