NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WCW के 5 दिग्गज रेसलर्स जिन्होंने WWE के लिए कभी काम नहीं किया
    WCW के 5 दिग्गज रेसलर्स जिन्होंने WWE के लिए कभी काम नहीं किया
    खेलकूद

    WCW के 5 दिग्गज रेसलर्स जिन्होंने WWE के लिए कभी काम नहीं किया

    लेखन Neeraj Pandey
    July 01, 2019 | 07:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WCW के 5 दिग्गज रेसलर्स जिन्होंने WWE के लिए कभी काम नहीं किया

    जब विंस मैकमैहन ने 2001 मेें WCW को खरीद लिया था तो उसके रेसलर्स को भी WWE में ले आया गया था। दोनों कंपनियों के एक होने से पहले तक कई सुपरस्टार्स ने दोनों के लिए समय निकाला और दोनों कंपनियों के लिए काम किया। हालांकि, कई सुपरस्टार्स ऐसे भी रहे जिन्होंने WCW में तो काम किया, लेकिन वे कभी WWE के लिए काम करते नजर नहीं आए। जानें ऐसे ही 5 सुपरस्टार्स के बारे में।

    WCW और NJPW के बीच की कड़ी

    NWO जापान के लीडर मसाहिरो चोनो ने NJPW में WCW के मेन रिप्रजेंटेटिव का रोल निभाया था और दोनों प्रमोशन में रिश्ता बनाने के लिए एरिक बिशफ नें मसाहिरो का ही इस्तेमाल किया था। उन्होंने IWGP चैंपियनशिप जीतने के अलावा सात बार IWPG टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती थी। इतने शानदार रेसलर होने के बावजूद उन्होंने WWE के लिए कभी रेसलिंग नहीं की। मजे की बात यह है कि वह 2014 तक रेसलिंग कर रहे थे।

    NJPW में धूम मचाने वाले सुपरस्टार

    यह थोड़ा ट्रिकी होगा क्योंकि स्कॉट नोर्टन ने WWE के हाउस शो में हिस्सा लिया, लेकिन उन्होंने कंपनी के साथ कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं साइन किया तो हम उन्हें अपनी लिस्ट में ले सकते हैं। WCW में लंबा समय बिताने के बावजूद उन्हें टाइटल जीतने का मौका नहीं मिला, लेकिन NJPW में उन्होंने खूब ख्याति कमाई थी। भले ही वह रिंग से लंबे समय से दूर हैं, लेकिन 2017 में उन्हें NJPW पर देखा गया था।

    बूकर टी के साथी स्टेवी रे

    बूकर टी ने WCW बंद होने के बाद WWE में काफी ज़्यादा सफलता हासिल की, लेकिन उनके भाई स्टेवी रे ने कभी भी WWE के लिए काम नहीं किया। हार्लेम हीट के मुताबिक बूकर और स्टेवी रे ने WCW टैग टीम चैंपियनशिप को रिकॉर्ड 10 बार जीता था, लेकिन जब उन्होंने सिंगल्स प्रतियोगी के रूप में किस्मत आजमाया तो उसमें भी उन्हें काफी सफलता मिली। बूकर ने WWE ज्वाइन कर लिया, लेकिन स्टेवी वहां नहीं गए।

    कलरफुल कैरेक्टर के सबसे यादगार रेसलर्स में से एक

    WCW के शानदार बनने से पहले उसका हाल भी 90 के दौर के WWE की तरह ही थी। कलरफुल करैक्टर के साथ हर गिमिक को दिखाने की कोशिश की जाती थी और उनमें से सबसे ज़्यादा यादगार अलेक्स राइट थे। 1994 में WCW डेब्यू करने वाले राइट को ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाया गया था जो अपने मैच से पहले और बाद में क्राउड से महिलाओं को अपने साथ डांस करने के लिए खींच लेता था।

    क्रूजरवेट डिवीजन को ख्याति दिलाने वाले रेसलर

    WCW के क्रूजरवेट डिवीजन को लूचा लिब्रे स्टाइल की रेसलिंग को अमेरिका में लाने के लिए ही काफी ख्याति मिली थी, लेकिन कई स्टार्स को वह वाहवाही नहीं मिली जिसके वे वाकई में हकदार थे। जब WCW ने क्रूजरवेट डिवीजन को शुरु करने का फैसला लिया तो सुपर कालो ने कंपनी के लिए शानदार काम किया था, लेकिन उन्हें उसका क्रेडिट कभी नहीं मिल सका।ॉ हालांकि, उन्होंने WCW छोड़कर WWE जाने का फैसला नहीं लिया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    WWE

    इन 5 पूर्व WWE सुपरस्टार्स को साइन कर सकती है AEW WWE रेसलमेनिया
    WWE के 5 सबसे बड़े भ्रम जिनकी असलियत हमें जाननी चाहिए WWE समरस्लैम
    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स WWE स्मैकडाउन
    जानें, WWE Stomping Grounds पर होने वाले सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: वास्तविक जीवन की वो घटनाएं जो बताती हैं, कितने शक्तिशाली थे आयरन शेक WWE
    WWE: संगीन अपराध कर चुके हैं ये 5 रेसलर्स, लंबे समय तक जेल में रहे WWE
    WWE: अपने मजाक से सब लोगों को हंसाने में माहिर रेसलर्स, देखें वीडियो WWE
    WWE: सुपरस्टार एज़ द्वारा किए घटिया कामों पर एक नजर WWE

    WWE स्मैकडाउन

    जानें, WWE हाल ऑफ फेमर गोल्डबर्ग के बारे में 5 शानदार फैक्ट WWE
    WWE: 5 सबसे अमीर रेसलर्स की कुल संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप WWE
    WWE के इन सुपरस्टार्स की खराब और भद्दी एंट्री देख आप भी हंस पड़ेंगे, देखें वीडियो WWE
    WWE: हर विरोधी को धूल चटाने वाले अंडरटेकर इन सुपरस्टार्स को कभी नहीं हरा सके WWE
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023