NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE के 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने अपनी गिमिक के लिए अपने शरीर को भी बदल लिया
    अगली खबर
    WWE के 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने अपनी गिमिक के लिए अपने शरीर को भी बदल लिया

    WWE के 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने अपनी गिमिक के लिए अपने शरीर को भी बदल लिया

    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 01, 2019
    04:58 pm

    क्या है खबर?

    आम तौर पर WWE रेसलर्स अपनी गिमिक को काफी गंभीरता से लेते हैं और उसे पूरा करने के लिए वे कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

    उदाहरण के लिए अंडरटेकर कभी भी अपनी गिमिक से बाहर नहीं आते हैं। अपनी गिमिक की वजह से ही अंडरटेकर आज तक स्लैमी अवार्ड या फिर हाल ऑफ फेम सेरेमनी में भी नहीं नजर आए हैं।

    जानें, ऐसे रेसलर्स के नाम जिन्होंने अपनी गिमिक के लिए अपने शरीर को ही बदल डाला।

    गैंगरेल

    करैक्टर को सूट करने वाला पर्मानेंट वैंपायर दांत

    द ब्रूड नामक एक टीम थी जिसे गैंगरेल दो अन्य रेसलर्स, एज़ और क्रिस्चियन के साथ मिलकर चलाते थे।

    गैंगरेल एक वैंपायर के गिमिक थे जो अपने मुंह में दो लंबे-लंबे दांत लिए था और विपक्षी के मुंह पर खून फेंक सकता था।

    हालांकि, उनके वे दांत नकली थे, लेकिन फिर भी उन्होंने उन दांतो को अपने ऊपरी जबड़े में चिपका लिया था ताकि वो हमेशा गिमिक में बने रहें और कभी फाइट करते समय उनके दांत गिरें नहीं।

    बफ बैगवेल

    मसल्स दिखाने के लिए सर्जरी करवाई

    शरीर में ज़्यादा मसल्स दिखाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? ज़्यादा खाना और ढेर सारी एक्सरसाइज?

    हालांकि, WWE रेसलर बफ बैगवेल ने अपने पैरों को ज़्यादा मांसल दिखाने के लिए सर्जरी करवाने का निर्णय लिया था जो कि काफी चौंकाने वाली बात है।

    उन्होंने अपने पैरों की सर्जरी करवाई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही पैरों में खून का बहाव रुकने लगा और फिर उनके पैरों में डाली गई इम्प्लैंट्स को निकालना पड़ा।

    फ्रेडी ब्लेसी

    विपक्षी का खून निकालने के लिए काटते थे दांत

    यूं तो रेसलिंग इतिहास में काफी सारे हील रहे हैं, लेकिन फ्रेडी ब्लेसी रेसलिंग इतिहास के सबसे महान हील्स में से एक थे।

    ब्लेसी ने अपनी फाइट में अपने दांतो का खूब इस्तेमाल किया था और मैच के दौरान वे अपने विपक्षी को इतनी तेज काटते थे कि उसके शरीर से खून निकल आता था।

    वह इतने ज़्यादा घृणा किए जाने वाले हील थे कि उन्हें अपने करियर में कई बार फैंस के हाथों भी मार खाना पड़ा था।

    महिला रेसलर्स

    महिला रेसलर्स को स्तनों का आकार बड़ा करने को कहा गया

    WWE महिलाओं से कितना भेदभाव करता है इसका पता उसी बात से चलता है कि वे किस तरह से महिलाओं को ट्रीट करते हैं।

    मैनेजमेंट ने अपनी कुछ टॉप महिला रेसलर्स से कहा था कि यदि उन्हें रेसलिंग में सफलता हासिल करनी है तो फिर उन्हें अपने स्तनों का आकार बड़ा करना होगा।

    इस मामले को प्रकाश में पहली बार पूर्व WWE क्रिएटिव राइटर एलेक्स ग्रीनफील्ड लेकर आए थे।

    मार्टी राइट

    मार्टी राइट ने टूटे दांतों को भी फायदे के तौर पर किया इस्तेमाल

    बूगीमैन के रूप में मशहूर WWE रेसलर मार्टी राइट ने एक ट्रेनिंग मैच के दौरान अपने निचले जबड़े के आगे के सभी दांत गंवा दिए थे।

    हालांकि, उन्होंने नकली दांत लगवाने की बजाय बिना दांतो के ही अपना करियर जारी रखने का निर्णय लिया और उन्हें लगा कि इससे उनका करैक्टर और भी खतरनाक लगेगा।

    इसके अलावा उन्होंने जिंदा केचुए खाकर अपने करैक्टर को और भी प्रभावी बनाने की कोशिश की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- पाकिस्तान का रहीम यार एयरबेस ICU में है नरेंद्र मोदी
    'सितारे जमीन पर' का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' जारी, शंकर महादेवन ने दी आवाज  आमिर खान
    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे करेंगे कप्तानी  अंडर-19 क्रिकेट

    WWE

    बड़े रेसलर ने दी WWE छोड़ने की धमकी, रेसलमेनिया के बाद छोड़ सकते हैं कंपनी WWE रेसलमेनिया
    WWE: जब स्क्रिप्ट से बाहर गए रेसलर्स, जानिए टॉप-5 चीजें जो बिना स्क्रिप्ट हुई WWE रेसलमेनिया
    WWE: इंस्टाग्राम पर होता है अलग अंदाज, जानिए सबसे ज़्यादा फॉलोवर्स वाली महिला रेसलर्स के नाम WWE रेसलमेनिया
    WWE: विवादित रहे हैं जॉन सीना, पढ़ें सीना के साथ जुड़े 5 सबसे बड़े विवाद WWE स्मैकडाउन

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: महिला रेसलर्स के लिए हैं कठिन नियम, जानें क्या-क्या करना पड़ता है रेसलर्स को WWE
    WWE: स्मैकडाउन लाइव पर हुई ये बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE
    WWE: स्टेफनी मैकमैहन के साथ हुई ये घटनाएं WWE जरूर भुलाना चाहेगी WWE
    WWE: रेसलर्स के लिए बनाए गए हैं ये कड़े नियम WWE

    WWE स्मैकडाउन

    रेसलमेनिया की 35वीं सालगिरह पर WWE को इन गलतियों से बचना होगा WWE
    WWE: विंस मैकमैहन पर अब तक लग चुके 5 सबसे गंभीर आरोप WWE
    WWE: काफी ज़्यादा बदल गई हैं एटीट्यूड एरा की ये शानदार महिला रेसलर्स WWE
    WWE: इस हफ्ते रॉ पर हुई ये बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025