NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: द अंडरटेकर के करियर की पांच सबसे बुरी चीजें
    अगली खबर
    WWE: द अंडरटेकर के करियर की पांच सबसे बुरी चीजें

    WWE: द अंडरटेकर के करियर की पांच सबसे बुरी चीजें

    लेखन Neeraj Pandey
    Nov 09, 2019
    08:00 pm

    क्या है खबर?

    द अंडरटेकर को WWE के सबसे महान रेसलर्स में से एक माना जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनके साथ बुरी चीजें नहीं हुई हैं।

    डेडमैन ने भी अपने रेसलिंग करियर में काफी बुरी चीजें झेली हैं और उनमें से ज़्यादा चीजें WWE में ही हुई हैं।

    एक नजर डालते हैं द अंडरटेकर के WWE करियर की पांच सबसे बुरी चीजों पर।

    #1

    गोल्डबर्ग के साथ मुकाबला

    जब इस बात की घोषणा की गई थी कि द अंडरटेकर और गोल्डबर्ग सउदी अरब में भिड़ेंगे तब रेसलिंग फैंस में काफी उत्सुकता थी।

    हालांकि, उन्हें नहीं पता था कि मैच के दौरान क्या होने वाला है। दोनों ही रेसलर्स मैच के दौरान कंट्रोल में नहीं और उम्र का असर उन पर साफ तौर पर देखा गया।

    गोल्डबर्ग का मैच के दौरान कन्क्यूजन का शिकार होना सबसे खराब पार्ट था।

    #2

    स्टिंग के साथ कभी मुकाबला नहीं लड़ पाना

    WCW लेजेंड और द अंडरटेकर के बीच मुकाबला हर रेसलिंग फैन का सपना रहा है।

    स्टिंग जब WWE में आए भी तब भी कंपनी ने उन्हें अंडरटेकर से नहीं लड़वाया।

    ट्रिपल एच के साथ कई मुकाबले लड़ने के बाद स्टिंग ने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।

    अंडरटेकर का करियर स्टिंग के खिलाफ मुकाबले के लिए इंतजार ही करता रह गया और यह उनके WWE करियर की सबसे खराब बातों में से एक है।

    #3

    पॉल बियरेर को जिंदा दफनाना

    द अंडरटेकर ने एक मुकाबला लड़ा जिसे जीतकर वह अपने मैनेजर पॉल बियरेर को बचा सकते थे।

    डेडमैन ने मुकाबला जीता तो, लेकिन उन्होंने खुद अपने मैनेजर को जिंदा दफना दिया।

    भले ही यह बात सबको पता है कि यह स्टोरीलाइन के लिए हुआ था और असल में ऐसा कुछ नहीं था, लेकिन फिर भी इस तरह की स्टोरीलाइंस का हिस्सा बनकर अंडरटेकर ने अपना ही काम खराब किया है।

    #4

    रेसलमेनिया पर रोमन के खिलाफ हार

    रेसलमेनिया 33 पर रोमन रेंस के खिलाफ अंडरटेकर की हार उतनी चौंकाने वाली नहीं थी, लेकिन वह जिस तरीके से हारे वह वास्तव में चौंकाने वाला था।

    दोनों रेसलर्स के बीच तालमेल की कमी साफ तौर पर देखी जा सकती थी और इस मैच के लिए जितना माहौल बनाया गया था वह उसे हासिल करने में नाकाम रही।

    ऐसा लग रहा था कि इस मुकाबले के बाद टेकर रिटायर हो जाएंगे, लेकिन कंपनी ने उनकी फिर से वापसी करा दी।

    #5

    रेसलमेनिया स्ट्रीक का खत्म होना

    अंडरटेकर ने लगातार 21 रेसलमेनिया पर जीत हासिल की थी और उन्हें रेसलमेनिया का बादशाह कहा जाता था।

    हालांकि, रेसलमेनिया 30 पर ब्रॉक लेसनर ने टेकर को तीन F-5 लगाने के बाद पिन किया और उनकी रेसलमेनिया स्ट्रीक को समाप्त किया।

    अंडरटेकर जैसे बड़े रेसलर की स्ट्रीक को समाप्त करना क्या कंपनी की गलती थी? इस बात को लेकर लंबे समय बहस चलती रहेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE समरस्लैम
    WWE रेसलमेनिया

    ताज़ा खबरें

    राहुल गांधी ने पुंछ में किया पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित इलाकों का ​दौरा राहुल गांधी
    OpenAI ने AI मॉडल को किया अपडेट, ऑपरेटर एजेंट होगा सशक्त  OpenAI
    झारखंड में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 2 इनामी माओवादियों को किया ढेर झारखंड
    मानसून ने केरल में दस्तक दी; 8 दिन पहले पहुंचा, 16 साल का टूटा रिकॉर्ड मानसून

    WWE

    हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने कर ली शादी, सोशल मीडिया पर पत्नी संग शेयर की तस्वीरें हॉलीवुड समाचार
    WWE: जानें कौन हैं कंपनी के 5 सबसे मूल्यवान रेसलर्स WWE रेसलमेनिया
    WWE: बड़े हादसे का शिकार हुईं रोंडा राउज़ी, हाथ की उंगली कटी WWE रेसलमेनिया
    WWE: ऐसे मौके जब स्टोरीलाइन के लिए विंस मैकमैहन ने तोड़ दीं सारी सीमाएं WWE रेसलमेनिया

    WWE समरस्लैम

    WWE: जब रेसलर्स ने किया हीरो वाला काम, 5 रेसलर्स जिन्होंने किसी की जान बचाई है WWE
    WWE: जानिए उन 5 महिला रेसलर्स के नाम जिन्होंने पुरुषों के रेसलिंग टाइटल जीते हैं WWE
    WWE: यूट्यूब पर छाए हैं ये सुपरस्टार्स, जाने रेसलर्स के टॉप-5 यूट्यूब चैनल्स के बारे में WWE
    WWE: जब रेसलर्स को लगी घातक चोट और रिंग में ही तुड़वा बैठे अपने दांत WWE

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: रिंग में भाईयों के बीच लड़े गए 5 बेहतरीन मुकाबले WWE
    WWE: जल्द ही कंपनी छोड़ सकते हैं ये 5 बड़े सुपरस्टार्स WWE
    WWE: 5 सबसे घटिया गिमिक जिन्हें रेसलिंग फैन कभी नहीं भूल पाएंगे WWE
    WWE: आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन ऑफिशियली रिटायरमेंट ले चुके हैं ये पांच रेसलर्स WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025