NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: ऐसे मौके जब स्टोरीलाइन के लिए विंस मैकमैहन ने तोड़ दीं सारी सीमाएं
    अगली खबर
    WWE: ऐसे मौके जब स्टोरीलाइन के लिए विंस मैकमैहन ने तोड़ दीं सारी सीमाएं

    WWE: ऐसे मौके जब स्टोरीलाइन के लिए विंस मैकमैहन ने तोड़ दीं सारी सीमाएं

    लेखन Neeraj Pandey
    Aug 23, 2019
    11:31 am

    क्या है खबर?

    WWE बॉस विंस मैकमैहन को उनके विवादों की वजह से खूब जाना जाता है। ऐसा लगता है जैसे विंस और विवादों का चोली-दामन का नाता है।

    विंस ने कंपनी को इतना आगे लाने के लिए कई ऐसे कदम लिए हैं जिनके कारण खूब सारे विवाद हुए हैं।

    स्टोरीलाइन के लिए विंस कुछ भी कर सकते हैं और यह सबको पता है, लेकिन कई बार उन्होंने सारी सीमाएं पार कर दी।

    जानें, विंस द्वारा रची गई ऐसी ही पांच घटनाएं।

    #1

    अपनी ही बेटी के होने वाले बच्चे का पिता बनना चाहते थे विंस

    इस बात में कोई शक नहीं है कि विंस मैकमैहन स्टोरीलाइन के मामले में बेहद अजीब किस्म के इंसान हैं।

    स्टेफनी जब मां बनने वाली थीं तो एक स्टोरीलाइन में विंस ने ट्रिपल एच को भी रखते हुए खुद को स्टेफनी के बच्चे का पिता बताने की पेशकश की थी।

    हालांकि, स्टेफनी ने अपने पिता विंस के इस प्लान को घटिया बताते हुए तुरंत रिजेक्ट कर दिया था। स्टोरीलाइन के लिए आप खुद को इतना नहीं गिरा सकते हैं।

    #2

    अपनी झूठी मौत को टीवी पर दिखाना

    विंस मैकमैहन ने WWE फैंस को चौंकाने के लिए अपनी मौत का झूठा जाल भी फैलाया था।

    लाइव शो के दौरान विंस बैकस्टेज में खड़ी अपनी कार में बैठने जा रहे थे। वह जैसे ही कार में बैठते हैं उसमें तगड़ा विस्फोट होता है।

    इस विस्फोट के बाद अफरातफरी का माहौल बन जाता है और सभी लोगों को लगता है कि विंस मारे गए।

    हालांकि, अगले हफ्ते ही विंस एक बार फिर शो पर वापस दिखाई देते हैं।

    #3

    हाल ऑफ फेमर जिम रॉस का मजाक उड़ाना

    जिम रॉस WWE के हाल ऑफ फेमर हैं और रिंग के बगल में बैठे रॉस की कमेंट्री काफी ज़्यादा मशहूर है।

    एक बार जब रॉस गंभीर रूप से बीमार थे और उन्हें तत्काल प्रभाव से सर्जरी लेनी पड़ी थी तब विंस ने उनका मजाक उड़ाया था।

    विंस ने खुद को रॉस के गेटअप में दिखाया और फिर उनका खूब मजाक उड़ाया जो कि काफी शर्मनाक चीज है।

    #4

    अल स्नो को उनके प्यारे जानवर को खाने के लिए बुक करना

    सालों से कई बार विंस ने ऐसे एंगल बुक किए हैं जो बेहद वाहियात होते हैं और जिनमें वह खुद शामिल भी नहीं होते हैं।

    विंस ने अल स्नो के प्यारे जानवर Pepper को अगवा कर लिया और फिर स्नो को डिनर पर बुलाया।

    स्नो ने खाने के बाद बॉस से भोजन की खूब तारीफ की, लेकिन तभी उन्हें पता चला कि उन्होंने अपने प्यारे Pepper को ही खाया है।

    #5

    ट्रिश स्ट्रेटस के कपड़े उतरवाना

    यदि आप पुराने WWE फैन हैं तो आपको पता ही होगा कि हर महिला रेसलर को टीवी पर विंस मैकमैहन के साथ कुछ अंतरंगी चीजें करनी पड़ती थीं।

    हालांकि, 2001 में विंस ने ट्रिश के साथ जो किया था वह काफी ज़्यादा बेइज़्ज़ती महसूस कराने वाली चीज थी।

    विंस ने ट्रिश को रिंग में खड़ा करके उन्हें अपने सारे कपड़े उतारने पर मजबूर किया था। इतना ही नहीं उन्हें कुत्ते की तरह भौंकने को भी कहा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    WWE

    WWE: इन 5 सुपरस्टार्स को कभी नहीं हरा पाए 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना WWE स्मैकडाउन
    WWE: स्टोरीलाइन का हिस्सा बने ये 5 महिला और पुरुष सुपरस्टार में था वास्तविक रिलेशनशिप WWE रेसलमेनिया
    WWE: जानें, 'किंग ऑफ किंग्स' ट्रिपल एच द्वारा लड़े गए 5 सबसे बेहतरीन मुकाबले WWE रेसलमेनिया
    WWE: कंपनी के ये 5 शानदार रियल-लाइफ कपल्स हैं सबसे पावरफुल, जानें WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: बैकी लिंच की हुई पिटाई; देखें, रॉ में हुई टॉप घटनाओं के वीडियो WWE
    रिंग में लड़ाई के दौरान रेसलर सिल्वर किंग की हुई मौत WWE
    WWE: रिकोशे ने हासिल किया 'मनी इन द बैंक' ब्रीफकेस, देखें टॉप घटनाओं के वीडियो WWE
    जॉन सीना ने किया बड़ा खुलासा, बोले- WWE को नहीं है मेरी जरूरत WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: सुपरस्टार्स जो बन चुके हैं दादा, लेकिन शायद ही किसी को होगा भरोसा WWE
    WWE की पुर्व सुपरस्टार और डिवा सर्च विजेता एश्ले मसारो की हुई मौत WWE
    WWE: रिंग में धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां WWE
    WWE Money in the Bank: बेली बनीं स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन, जानें शो का पूरा रिजल्ट WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025